जनता के साथ ही कोर्ट को भी गुमराह कर रहे हैं सुब्रत राय, ओपी श्रीवास्तव और स्वप्ना राय : विजय वर्मा

राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान प्रभारी ने कहा-सहारा के निदेशक सुब्रत राय, ओ पी श्रीवास्तव और स्वप्ना राय ने हलफनामा एक षड्यंत्र के तहत क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी से कर लिया है अपने को अलग 

द न्यूज 15 
जयपुर/उदयपुर। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान के प्रभारी विजय वर्मा ने एक बयान जारी कर कहा है कि एक षड्यंत्र के तहत सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय, ओ पी श्रीवास्तव और स्वप्ना राय ने हलफनामा देकर कह दिया है कि उनका क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कोई लेना देना नहीं है। ऐसे में उनसे सवाल है कि जो भी सर्कुलर है, उसमें ओ पी श्रीवास्तव और सुब्रत राय के साइन से बड़े-बड़े अखबारों में भुगतान करने करने का वादा क्यों किया गया है। क्या यह सब जनता के साथ ही कोर्ट को भी गुमराह करना नहीं है ? जो भी सर्कुलर ब्रांच पर सेक्टर पर रीजन पर जोन पर आए उन सब सर्कुलर पर सुब्रत राय और ओपी श्रीवास्तव ने अलग-अलग साइन क्यों नहीं किये ?  उनका कहना है कि सब जगह सुब्रत राय और ओपी श्रीवास्तव ने साइन किए हैं। आज जब भुगतान की बारी आई है तो बयानबाजी चल रही है। अब कह रहे हैं कि हमारा संबंधित किसी भी क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कि साथियों जागो और अपने भुगतान के लिए कानूनी प्रक्रिया जन आंदोलन में तेजी लाओ ताकि अपना पैसा सुरक्षित हो सके। सहारा निवेशकों की लड़ाई लड़ रहे आंदोलनकारियों ने सचेत करते हुए कहा है कि ऐसी बात सुनने में आ रही है कि कुछ स्पेशल व्यवस्था दी जा रही है, जिससे  किये गए कलेक्शन की रशीद काटी जा सकती है। सभी ब्रांचों पर निगरानी रखने की हिदायत दी जा रही है। उच्च प्रबंधन द्वारा कहा गया है कि जो भी कलेक्शन करेगा, वह अपने रिस्क पर करेगा।

Related Posts

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

दिल्ली जंतर मंतर पर जेलों में बंद 25…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!