UP Etawah News : दूल्हे को भारी पड़ गया दहेज की कार का ट्रायल लेना, अपने ही पांच रिश्तेदारों का रौंदा

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक घर में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब दूल्हे ने दहेज में मिली कार का ट्रायल लेते वक्त कुछ मेहमानों को टक्कर मार दी। घटना इटावा के अकबरपुर गांव की है, जहां २४ वर्षीय अरुण कुमार का तिलक समारोह चल रहा था। वह एक पीएसी जवान हैं। जानकारी के अनुसार जिस वक्त घटना हुई वहां मौजूद लोग खाना खा रहे थे।

दहेज में मिली थी कार

अरुण कुमार को तिलक के दौरान दुल्हन के परिवार की ओर से उपहार में मिली कार की चाबी सौंपी गई और उन्होंने इसके तुरंत बाद नई कार को टेस्ट ड्राइव करने का फैसला किया जबकि उन्हें कार चलाना नहीं आता था। कार का इंजन ऑन किया और लगाने के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार पास में खड़े रिश्तेदारों से जा टकराई। इस घटना में सरला देवी नाम की एक ३५ वर्षीय महिला की कुचलकर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में १० साल की एक बच्ची भी शामिल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद घर में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि दूल्हे अरुण कुमार को चार चलाना नहीं आता था लेकिन अपने दोस्तों के कहने पर कार स्टार्ट कर दी और वह कार की स्पीड को संभाल नहीं सका, कार वहां मौजूद भीड़ की ओर बढ़ी जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक महिला दूल्हे की रिश्ते में चाची लगती है।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एकदिल के थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी पर लापरवाही, लापरवाही से गाड़ी चलाने और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

  • Related Posts

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    BJP ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…

    Continue reading
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    तिब्बती नेता दलाई लामा के सम्मान समारोह में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार