गाड़ी पलटने के बाद एनकाउंटर में ढेर किये गये गैंगस्टर विकास दुबे और करीबियों की दस करोड़ की सपंत्ति जब्त

प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विकास सुबे उसके परिवार और सहयोगियों की 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को मनी लांड्रिंग रोधी कानून के तहत कुर्क कर दिया है। एजेंसी ने कहा कि कानपुर और लखनऊ में स्थित 28 अचल संपत्तियों को कुर्क करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है।
आपराधिक गतिविधियों से हासिल की थी संपत्ति
ईडी का कहना है कि विकास दुबे और उसके सहयोगियों ने संपत्ति आपराधिक गतिविधियों के जरिये हासिल की थी। ईडी के एक प्रवक्ता ने कहा कुल 10.12 करोड़ रुपये की यह संपत्ति विकास दुबे उसके परिवार के सदस्यों, सहयोगी जयकांत वाजपेयी और उसके परिवार के सदस्यों और दुबे के अन्य सहयोगियों के नाम है और विकास दुबे की आपराधिक गतिविधियों द्वारा हासिल की गई है। ईडी ने कहा कि दुबे अपने सहयोगियों के साथ संगठित अपराध, भू माफिया, भ्रष्टाचार ओैर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के धन के गबन जैसे विभिन्न अपराधों में शामिल था।

मुठभेड़ में मारा गया था विकास दुबे

दो साल पहले कानपुर के विकरू में 2 जुलाई 2020 को गैंगस्टर विकास दुबे ओैर उसके साथियों ने उसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर गोलियां बरसाई थीं। इस हमले में 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इनमें डीएसपी भी शामिल थे। जबकि कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये थे। यूपी पुलिस ने इस वादात के 8 दिन बाद विकास दुबे समेत 6 आरोपियों को मार गिराया था।

उत्तर प्रदेश प्रशासन भी कर चुका है सपंत्ति कुर्क

ईडी प्रवक्ता ने कहा तथ्य सबूत और रिकार्ड से साबित होता है कि विकास दुबे और उसके सहयोगी मनी लांड्रिंग के अपराध में शामिल थे और उन्होंने अचल सपंत्तियों में अपराध की आय का निवेश किया है। ईडी प्रवक्ता ने कहा तथ्य सबूत और रिकार्ड से साबित होता है कि विकास दुबे और उसके सहयोगी मनी लांड्रिंग के अपराध में शामिल थे और उन्होंने अचल संपत्तियों में अपराध की आय का निवेश किया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश प्रशासन भी विकास दुबे गैंग से जुड़े मामले में कई प्रापर्टी जब्त कर चुका है। 9 मई 2022 को विकास दुबे के सहयोगियों और रिश्तेदारों की 23 संपत्ति को जब्त किया गया था। तकरीबन 68 करोड़ की इन संपत्तियों पर कानपुर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की थी।

  • Related Posts

    रोहतास में बढ़ा खतरा! बाणसागर के 8 गेट खुले, सोन में छोड़ा गया 3277 क्यूमेक्स पानी
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    बाणसागर डैम के आठ रेडियल गेट खुलने से…

    Continue reading
    प्रथम हरियाणवी लघुकथा-संकलन ‘म्हारी माट्टी, म्हारे आखर’ का हुआ विमोचन
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    आईएएस डॉ. मनोजकुमार गर्ग, हरियाणा कला परिषद् के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम