यूपी चुनावः आजादी के बाद बनी सरकारों का जिक्र कर बोले पीएम मोदी- ये आपकी दुर्दशा के जिम्मेदार, माफ मत करना

प्रधानमंत्री ने कहा, “जो लोग माफिया हित के लिए अवैध खनन और अवैध कब्जों के लिए बदनाम हों वे यहां के गरीबों के लिए सोच नहीं सकते। हमारी सरकार अवैध कब्जा माफिया का दाना-पानी हमेशा के लिए बंद करने के लिए भी प्रतिबद्ध है, इसलिए गांव के घर और जमीन के कानूनी दस्तावेज घरौनी आप को सौंपी जा रही है

द न्यूज 15 
लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचारी मजबूत हुए तो जनता के लिए भेजा गया सारा पैसा पहले की ही तरह खा जाएंगे। प्रधानमंत्री ने सोनभद्र में एक चुनावी रैली में कहा, “सोनभद्र जैसे देश के अनेक जिले हैं जिनको प्रकृति ने अपने खजाने से समृद्ध किया है लेकिन अनेक वर्षों तक जो लोग सरकार में रहे उन्होंने यहां की खनिज संपदा को अपनी मर्जी भर लूटा और यहां के लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया।”

विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए मोदी ने कहा “ध्यान रखिएगा आप घोर परिवारवादियों का इतिहास जानते हैं। चुनाव में वह यही खोजते रहते हैं कि अगर सरकार में जाने का मौका मिले तो कहां-कहां खजाना है उसी पर उनके डोरे रहते हैं। यह भ्रष्टाचारी अगर मजबूत हुए तो आपके लिए भेजा गया सारा पैसा पहले की ही तरह यह खा जाएंगे।”

उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि जिन्होंने उनको इस परिस्थिति में जीने के लिए मजबूर किया है, आजादी के बाद इन लोगों को जब-जब सरकार बनाने का मौका मिला तब उनको पीछे रखने का काम किया। ऐसे लोगों को कभी माफ मत करें। प्रधानमंत्री ने कहा, “जो लोग माफिया हित के लिए अवैध खनन और अवैध कब्जों के लिए बदनाम हों वे यहां के गरीबों के लिए सोच नहीं सकते। हमारी सरकार अवैध कब्जा माफिया का दाना-पानी हमेशा के लिए बंद करने के लिए भी प्रतिबद्ध है, इसलिए गांव के घर और जमीन के कानूनी दस्तावेज घरौनी आप को सौंपी जा रही है। ताकि कोई माफिया आपके घर पर कब्जा न करे।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को देश के बढ़ते सामर्थ्य की वजह से निकाल सका है। उन्होंने कहा कि सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। विरोधियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो भारत की सेनाओं का अपमान करते हों, जो ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का मखौल उड़ाते हों, वो घोर परिवार वादी लोग भारत को कभी ताकतवर नहीं बना सकते। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अब तक हुए पांच चरणों के दौरान भाजपा को व्यापक समर्थन मिलने का दावा करते हुए कहा “घोर परिवारवादियों को लगा था कि उत्तर प्रदेश के लोगों को जात पात में बांट देंगे, समाज के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे और अपना चुनाव का खेल खेल लेंगे लेकिन उन्हें पता नहीं था कि उत्तर प्रदेश के लोग एकजुट होकर अपने विकास के लिए आज भाजपा नीत राजग के समर्थन में वोट कर रहे हैं।” मोदी ने जनजाति बहुल सोनभद्र के लोगों की नब्ज पकड़ने की कोशिश करते हुए कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार सोनभद्र जिले जैसे जिलों को जनजातीय समाज को किसी से पीछे नहीं रहने देगी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और विकास में हर योगदान को आज सम्मान दिया जा रहा है। दशकों बाद बिरसा मुंडा सहित अनेक जनजातीय सेनानियों और क्रांतिकारियों के योगदान को हमारी सरकार ने राष्ट्रीय पहचान दी है। बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को हमारी सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। देशभर में 10 जनजातीय संग्रहालय भी बनाए जा रहे हैं। वन क्षेत्रों में रहने वाले हमारे भाई बहनों की हर जरूरत का ध्यान हमारी सरकार रख रही है। सोनभद्र जिले में अंतिम चरण में सात मार्च को मतदान होना है।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

  • By TN15
  • June 6, 2026
अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

  • By TN15
  • June 6, 2026
छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

  • By TN15
  • June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

  • By TN15
  • June 6, 2026
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

  • By TN15
  • June 6, 2026
Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

  • By TN15
  • June 6, 2026
जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे