पूर्वांचल की अनदेखी करती थीं पिछली सरकारें, अमित शाह बोले- हमारी सरकार ने बनाया शिक्षा का हब 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि हम उत्तर प्रदेश को माफियाओं और बाहुबलियों से मुक्त करेंगे। आप पांच साल के बाद मैं यहां आया हूं, पांच साल में योगी जी ने उत्तर प्रदेश से माफियाओं और बाहुबलियों को चुन-चुनकर समाप्त करने का काम किया है

द न्यूज 15 
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ चला है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता अमित शाह ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने गुरुवार को कहा कि उन्होंने (विपक्ष) पूर्वांचल की उपेक्षा की, हमारी सरकार ने इसे शिक्षा केंद्र बनाया। हमने क्षेत्र में 12 नए मेडिकल कॉलेज बनाने के साथ-साथ आजमगढ़, बलिया और गोरखपुर में विश्वविद्यालय बनाए।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं एक मार्च 2017 को लालगंज आया था और आज तीन मार्च फिर ये यहां आया हूं। पांच साल पहले मैंने कहा था कि एक बार भाजपा की सरकार बना दो, हम उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि हम उत्तर प्रदेश को माफियाओं और बाहुबलियों से मुक्त करेंगे। आप पांच साल के बाद मैं यहां आया हूं, पांच साल में योगी जी ने उत्तर प्रदेश से माफियाओं और बाहुबलियों को चुन-चुनकर समाप्त करने का काम किया है।
समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश सरकार में आजमगढ़ में खुली जीप में ए-47 लेकर गुंडे, माफिया घूमते थे। आजमगढ़ से जाकर अहमदाबाद में बम धमाके करते थे। आज किसी की हिम्मत नहीं है दंगे करने की। उन्होंने कहा कि एक जमाने में उत्तर प्रदेश में कट्टे बनते थे, छर्रे बनते थे। पहले कट्टे और छर्रे बनाने वाला उत्तर प्रदेश आज मिसाइल और गोल बनाता है जिससे पाकिस्तान भी डरता है।
पूर्वांचल की अनदेखी करती थीं सरकारें : भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमेशा पहले की सरकारें पूर्वांचल की अनदेखी करते थीं, हमने पूर्वांचल को शिक्षा का हब बनाने का काम किया है। आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर में नई यूनिवर्सिटी बनाई और लगभग 12 नए मेडिकल कॉलेज पूर्वांचल में बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।
उन्होंने कहा कि जब धारा 370 हटाई जा रहा था तब ये अखिलेश बाबू कहते थे कि धारा 370 मत हटाइए वर्ना देश में खून की नदियां बहेंगी। अरे! अखिलेश बाबू खून की नदियां तो छोड़ो किसी की कंकड़ मारने की हिम्मत भी नहीं हुई।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

  • By TN15
  • September 4, 2026
बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

  • By TN15
  • September 4, 2026
श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

  • By TN15
  • September 4, 2026
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

  • By TN15
  • September 4, 2026
स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

  • By TN15
  • September 4, 2026
CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

  • By TN15
  • September 4, 2026
घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार