UP Election: यूपी में का बा, यूपी में बाय-बाय बाबा बा- अखिलेश का सीएम योगी पर तंज, जनता से नारा लगवा बोले- बीजेपी को सात समुंदर पार भेज दो

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि योगी जी जब गोरखपुर जाएं, तो अपने गुल्लू के लिए बिस्किट लेकर जरूर जाएं। 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आज (शनिवार) चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा और 7 मार्च को यूपी में सातवें चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। यूपी में सातवें चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग होगी और इसमें बनारस और आजमगढ़ जिला भी शामिल है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री मोदी बनारस में तो वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ में मौजूद हैं। आजमगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा।
चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बताओ बाबा जी जा रहे हैं कि नहीं जा रहे हैं? उनका गाना भी आ गया जो आपने सुना होगा कि यूपी में का ब। यूपी में का ब, बाय-बाय बाबा ब। होने जा रहा है बाबाज का बाय-बाय कि नहीं? इनके बड़े नेता जहां जा रहे हैं, कह रहे हैं कि हम परिवारवादी लोग हैं। हम परिवार वाले इनको सलाह देना चाहते हैं कि जब हम कहीं जाते हैं तो कुछ लेकर जाते हैं। इसलिए हम परिवार वाले इनको सलाह देना चाहते हैं कि जब गोरखपुर जाएं, तो अपने गुल्लू के लिए बिस्किट जरूर लेकर जाएं।”
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, “बताओ आजमगढ़ वालों, आपने इन्हें सात समुंदर पार भेज दोगे या नहीं भेज दोगे? 5 साल तक इन्होंने हमें और आपको अपमानित किया। हमको और आपको जो हक और सम्मान मिलता था, वह पिछले 5 सालों में हमसे इन लोगों ने छीनने का काम किया। न केवल इन लोगों ने हक और सम्मान छीना है, बल्कि आजमगढ़ का पूरा विकास रोक दिया है।”
अखिलेश यादव ने कहा कि, “आजमगढ़ का जितना भी समाजवादियों ने विकास किया था, वह सब विकास इन्होंने ठप कर दिया। न इन्होंने कोई नई चीज बनाई और जो काम चल भी रहे थे, उस काम को भी इन्होंने ठप कर दिया। अभी तो आजमगढ़ को हमने पुलिस की गाड़ियां मेडिकल कॉलेज एंबुलेंस और दुनिया को टक्कर देने वाला पूर्वांचल एक्सप्रेसवे दिया। अभी तो केवल सड़क बनी है, जब भविष्य में समाजवादी सरकार बनेगी तब हम इसी एक्सप्रेस-वे के किनारे किसानों को मंडियां बना कर देंगे।”

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

  • By TN15
  • September 4, 2026
बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

  • By TN15
  • September 4, 2026
श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

  • By TN15
  • September 4, 2026
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

  • By TN15
  • September 4, 2026
स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

  • By TN15
  • September 4, 2026
CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

  • By TN15
  • September 4, 2026
घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार