उप्र : बलिया में भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

बलिया (उत्तर प्रदेश)| उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के एक भाजपा नेता के खिलाफ महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। बैरिया अंचल अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि भाजपा की पिछड़ा वर्ग इकाई के महासचिव रंजीत मौर्य के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

महिला के मुताबिक घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है जब आरोपित जबरन उसके घर में घुसा। विंग के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर ने इस बात की पुष्टि की कि मौर्य प्रकोष्ठ के महासचिव हैं।

महिला ने संवाददाताओं से कहा कि मौर्य ने उसे भाजपा की महिला शाखा का उपाध्यक्ष बनाने की पेशकश की थी और उसके साथ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया। इस बीच, भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मौर्य की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

विधायक ने कहा, “पीड़िता और उसकी मां के मुझसे मिलने के बाद जब मामले में मैंने हस्तक्षेप किया तब प्राथमिकी दर्ज की गई।” घटना नौ दिसंबर के रात की है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। विधायक ने कहा कि वह पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। महिलाओं के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा, उससे समझौता नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है।

Related Posts

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

Continue reading
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल