मथुरा की मस्जिद में आरती की इजाजत नहीं

मथुरा| अखिल भारत हिंदू महासभा को मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में भगवान कृष्ण की ‘आरती’ करने की इजाजत नहीं दी गई है। प्रशासन ने कोविड मानदंडों का हवाला देते हुए अनुमति देने से इंकार कर दिया है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी को भेजे गए पत्र में जिला प्रशासन ने कहा, “कानून-व्यवस्था और शहर में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है, यह माहौल बिगड़ने न पाए इसलिए इस कार्यक्रम के लिए अभी अनुमति नहीं दी गई है। सार्वजनिक समारोह पर धारा 144 लागू है। यह धारा 21 जनवरी तक लागू रहेगी।”

चौधरी ने कहा “पहले प्रशासन ने शहर में सांप्रदायिक सद्भाव का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया था और इस बार उन्होंने कोविड मानदंडों का हवाला देते हुए अनुमति देने से इंकार कर दिया है।”

महासभा ने अब घोषणा की है कि वह कुरुक्षेत्र में 26 जनवरी से कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के लिए एक ‘जनमत संग्रह’ शुरू करेगी, जहां कृष्ण ने अर्जुन को ‘गीता’ का उपदेश दिया था।

दो हफ्ते से भी कम समय में यह दूसरा मौका है जब मथुरा प्रशासन ने महासभा को शाही ईदगाह पर अपना कार्यक्रम आगे बढ़ाने से रोका है। संगठन ने पहले घोषणा की थी कि वह 6 दिसंबर को शाही ईदगाह में कृष्ण की मूर्ति स्थापित करेगा।

Related Posts

‘श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे…’, मौलाना जर्जिस अंसारी के इस विवादित बयान पर मचा बवाल
  • TN15TN15
  • July 16, 2026

Maulana Jarjis Ansari: यूपी में कृष्ण जन्मभूमि के…

Continue reading
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
  • TN15TN15
  • July 16, 2026

उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित मोहम्मद अली…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे 

  • By TN15
  • July 16, 2026
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे 

‘श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे…’, मौलाना जर्जिस अंसारी के इस विवादित बयान पर मचा बवाल

  • By TN15
  • July 16, 2026
‘श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे…’, मौलाना जर्जिस अंसारी के इस विवादित बयान पर मचा बवाल

ऐसे नहीं चलेगा! ईरान युद्ध से सामने आई भारत की कमजोरी, आयात कम करने के लिए सरकार ने कसी कमर

  • By TN15
  • July 16, 2026
ऐसे नहीं चलेगा! ईरान युद्ध से सामने आई भारत की कमजोरी, आयात कम करने के लिए सरकार ने कसी कमर

ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है

  • By TN15
  • July 16, 2026
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है

दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल

  • By TN15
  • July 16, 2026
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल

ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात   

  • By TN15
  • July 16, 2026
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात