गोरखपुर बनेगा ‘स्पेशल एजुकेशन जोन’ शिक्षा मंत्री: धर्मेन्द्र प्रधान

नई दिल्ली| केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा गोरखपुर को ‘स्पेशल एजुकेशन जोन’ के रूप में विकसित किया जाएगा। गोरखपुर शहर को पूर्वी यूपी का एजुकेशन हब बनाने के लिए अध्ययन जारी है। शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि ‘स्पेशल एजुकेशन जोन’ बनाने के साथ ही गोरखपुर की आध्यात्मिक चेतना और ज्ञान की परंपरा को आने वाले दिनों में और आगे बढ़ाया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस विषय पर कहा कि आध्यात्मिक चेतना और ज्ञान की परंपरा जो गोरखपुर में है, उसको आगे बढ़ाते हुए आने वाले समय में गोरखपुर की पुण्यभूमि को स्पेशल एजुकेशन जोन के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 हमारे युवाओं को ज्ञानी और गुणी बनाने के साथ उन्हें वैश्विक नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। नई शिक्षा नीति भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित करेगी।

शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री गोरखपुर में मौजूद रहे इस दौरान उन्होंने यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद् के संस्थापक-सप्ताह महोत्सव में शामिल हुए।

इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि चाहे एम्स गोरखपुर हो या फिर दशकों के इंतजार के बाद पुन शुरू हुआ गोरखपुर उर्वरक कारखाना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वादे सिर्फ भाषण में नहीं रहते, ब्लकि तय समय में जमीन पर हकीकत भी बनते हैं।

गौरतलब है कि धर्मेंद्र प्रधान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी भी हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अपनी मौजूदगी के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान शिव और बुद्ध की भूमि, गोरखपुर में, युगपुरुष महंत दिग्विजयनाथ जी ने शताब्दी पूर्व, आध्यात्मिक चेतना से आगे बढ़ कर इस क्षेत्र में समाज के विकास और उन्नती की जिम्मेदारी ली थी, जिसे बाद में महंत अवैद्यनाथ जी और आज योगी आदित्यनाथ आगे बढ़ा रहे हैं।

Related Posts

महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

मोदीनगर महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति, शुक्रतीर्थ द्वारा मुल्तानीमल…

Continue reading
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार में अपराध पर चिराग पासवान के बयान पर संजय सिंह बोले, ‘वो तो…’

बिहार में अपराध पर चिराग पासवान के बयान पर संजय सिंह बोले, ‘वो तो…’

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दिल्ली-UP समेत देशभर में प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दिल्ली-UP समेत देशभर में प्रदर्शन

महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

अगर भगत सिंह आज ज़िंदा होते: तो वे भारत के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और सांप्रदायिक हालात पर कैसी प्रतिक्रिया देते?

अगर भगत सिंह आज ज़िंदा होते: तो वे भारत के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और सांप्रदायिक हालात पर कैसी प्रतिक्रिया देते?

Special on Bhagat Singh’s Birth Anniversary : प्रधानमंत्री तो भगत सिंह को भी दिमागी नक्सली करार दे देते!

Special on Bhagat Singh’s Birth Anniversary : प्रधानमंत्री तो भगत सिंह को भी दिमागी नक्सली करार दे देते!

तानाशाही वाला तर्क

तानाशाही वाला तर्क