UP : लोकसभा चुनाव में यूपी के इन 18 सांसदों के टिकट काट सकती है बीजेपी 

Lok Sabha Election : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को बीजेपी पूरी तरह से जुटी हुई। है। एक तरफ जहां आरएलडी को एनडीए के साथ लाने की तैयारी है तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी ने उम्मीदवारों को नामों पर भी मंथन तेज कर दिया है। दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है। ऐसे में पार्टी का पूरा फोकस यूपी पर ही है. मिशन 80 को पूरा करने के लिए बीजेपी लगातार प्लान बना रही है। माना जा रहा है कि बीजेपी 18 सांसदों के टिकट काट सकती है वहीं जातीय समीकरणों को देखते हुए कई नए चेहरों पर भी मंथन किया जा रहा है।

यूपी के लिए बीजेपी का मास्टर प्लान तैयार हो गया है। लोकसभा चुनाव में 18 सांसदों के टिकट कट सकते हैं. कई नए चेहरों को टिकट की संभावना है। कई मौजूदा सांसदों के टिकट पर सस्पेंस है। यूपी की हारी सीटों को लेकर भी बीजेपी ने अहम रणनीति बनाई है। आईए आपको बताते हैं कि वो कौन सी सीटें हैं जिन पर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।

 

नए चेहरों पर दांव लगा सकती है बीजेपी

 

यूपी में जिन सीटों पर नए चेहरों को लेकर चर्चा हैं उनमें पहला नाम सहारनपुर का जहां से बीजेपी के राघव लखनपाल की जगह नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है। इसके साथ ही बिजनौर सीट पर कुंवर भारतेंद्र सिंह की जगह  नया जाट चेहरा हो सकता है, नगीना सीट से  यशवंत सिंह की टिकट पर सस्पेंस, मुरादाबाद से कुंवर सर्वेश कुमार की जगह नया चेहरा  संभव, संभल सीट से परमेश्वर लाल सैनी की टिकट पर सस्पेंस, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर की टिकट पर सस्पेंस, मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य की जगह नया उम्मीदवार  संभव, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह की टिकट पर सस्पेंस, अंबेडकर नगर से मुकुट बिहारी वर्मा की जगह नया चेहरा संभव, श्रावस्ती से दद्दन मिश्रा की जगह नया चेहरा, लालगंज से नीलम सोनकर की जगह  नया चेहरा संभव, घोसी से हरिनारायण राजभर की जगह नया उम्मीदवार संभव, गाजीपुर से मनोज सिन्हा की जगह SBSP को सीट संभव और जौनपुर से कृष्ण प्रताप सिंह की जगह SBSP या निषाद पार्टी को सीट मिल सकती है।

  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा