बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत बनकर आयी

राजापाकर।गुरुवार की रात से‌ शुरू हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल इस असमय की वर्षा के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई है जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है। कटाई के लिए तैयार गेहूं की बालियां पानी में भीगने और तेज हवाओं से गिरने के कारण खराब हो गई हैं। किसानों का कहना है कि इस बारिश से न केवल फसल की गुणवत्ता प्रभावित हुई है अपितु उपज में भी भारी कमी आने की आशंका है।हमने पूरे साल कड़ी मेहनत की और अच्छी फसल की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन इस बेमौसम बारिश ने सब कुछ चौपट कर दिया। पानी भरने से गेहूं के दाने काले पड़ जाएंगे और बाजार में इसकी कीमत नहीं मिल पायेगा। हमारे लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है। अनेक किसान शंभूनाथ राय लालबाबू सिंह सीताराम सिंह शिवनाथ सिंह हरिहर सिंह आदि ने बताया कि यही गेहूं की फसल से किसान साल भर आटा खाते हैं एवं उसके भूसे को अपने जानवरों को साल भर खिलाते हैं। भारी बारिश से उनकी आशा पर पानी फिर गया है। विगत कुछ वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है कि  लगातार तीसरी बार बारिश ने रवि की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।
किसानों का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार व अन्य समस्याओं से जूझ रहे किसानों के लिए यह बेमौसम बारिश एक और बड़ा झटका है। किसानों ने सरकार से यथा शीघ्र नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी