संयुक्त मोर्चा (sc,st,obc,minority) उज्जैन ने चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया के नाम दिया ज्ञापन  

पूर्व सांसद अनंत हेगडे के संविधान बदलने के बयान पर उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने और सजा देने की मांग 

 उज्जैन। पूर्व सांसद अनंत हेगडे के संविधान बदलने के बयान पर उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला पंजीबद्ध करवाने और सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा जिला उज्जैन के प्रमुख महंत रंजीत कबीर पंथी के नेतृत्व में विभिन्न 15 संगठनों के पदाधिकारियों ने चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया के नाम अनुविभागीय अधिकारी को कलेक्टर कार्यालय उज्जैन पर ज्ञापन सौंपा।
 ज्ञात हो अनंत हेगडे भाजपा के पूर्व सांसद रहे हैं जिन्होंने पहली बार सांसद बनते ही संविधान बदलने की बात पूर्व में भी कही थी और वर्तमान में भी अपने आपराधिक व अमानवीय चरित्र वाली छवि को रखते हुए उन्होंने मौजूदा भारत के संविधान को बदलने की बात कही। इसके विरोध में विधिवत एक दिवसीय धरने की अनुमति कलेक्टर उज्जैन से चाही गई थी किंतु धरने की अनुमति नहीं दी गई अतः समस्त संगठनों ने एकजुट होकर डॉक्टर बी आर अंबेडकर प्रतिमा स्थल फ्रीगंज पर ज्ञापन पूर्व इस बात को रखा उसके बाद कलेक्टर कार्यालय जाकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन पूर्व उपस्थित समस्त संगठन के मुख्य पदाधिकारी द्वारा अनंत हेगडे के बयान पर आपत्ति ली गई। ज्ञापन का वाचन परिसंघ के जिला अध्यक्ष जे के मालवीय ने किया , वाचन के पूर्व डॉ आंबेडकर विद्यार्थी संगठन के अध्यक्ष राम सोलंकी, राष्ट्रीय एकता फाउंडेशन की अध्यक्ष रानी शेख, भीम एकता समिति की प्रबंधक रेणुका मालवीय, राष्ट्रीय बलाई समाज के रा .महासचिव अनोखी लाल भारती, उज्जैन बौद्ध महासभा उपा व परिसंघ के संभागीय उपाध्यक्ष आनंद बौद्ध, रविदास सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशोरी लाल सूर्यवंशी, कानूनी सलाहकार डॉ धर्मेंद्र सोलंकी, संविधान प्रेमी गोरे लाल सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी हीरालाल ऐरवाल,सचिव हरिवंश राय पथरोड़,मोहनलाल मालवीय, जीवन लाल डाबी, रमेश चंद शर्मा, एड खालिद मंसूरी, रश्मि त्रिवेणी, राजेंद्र जाधव, अर्जुन चौहान आदि ने अपनी बात रखी बड़ी संख्या में सभी साथी उपस्थित रहे। ज्ञापन पश्चात आभार श्री आर आर जावेद जिला अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा ने माना। ज्ञापन के पश्चात संविधान प्रेमी रमेश चंद्र शर्मा को भारत का पवित्र संविधान देकर सम्मान किया गया।

  • Related Posts

    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    मध्य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव की तीसरी…

    Continue reading
    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    देहरादून के बैरागी वाला इलाके में हाल ही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!

    चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

    • By TN15
    • June 18, 2026
    चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    • By TN15
    • June 18, 2026
    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे