क्रिकेट टूर्नामेंट का केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने किया उद्घाटन

 उद्घाटन मैच में त्रिमूर्ति डेयरी ने आशिफ इलेवन को 114 रनों से हराया

दलसिंहसराय/समस्तीपुर। 

स्थानीय बाजार समिति के प्रांगण में आयोजित स्व. राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन केन्द्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, रालोमो नेता प्रशांत पंकज, जिला पार्षद सुनीता शर्मा, लक्ष्मी नारायण महतो, शकुंतला वर्मा, बनारसी ठाकुर आदि अतिथियों ने रिबन काटकर किया साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान मंत्री रामनाथ ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्व० राम लखन बाबू एक सच्चे खेलप्रेमी होने के साथ साथ अच्छे खिलाड़ी भी थे। वो हमारे पुराने मित्र भी थे। उनकी स्मृति में कराया जा रहा यह टूर्नामेंट बहुत ही प्रशंसनीय है, टूर्नामेंट क्षेत्र के युवाओं को उत्साह प्रदान करेगा। वहीं टूर्नामेंट के प्रायोजक राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता प्रशांत पंकज ने बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार के विभिन्न जिलों की सोलह टीम हिस्सा ले रही है। फाइनल मैच जीतने वाली विजेता टीम को हीरो मोटर साइकिल एवं उपविजेता को इकतालीस हजार रुपए नकद पुरस्कार के तौर पर दिया जायेगा। उद्घाटन मैच आशिफ इलेवन चकबहाउद्दीन एवं त्रिमूर्ति डेयरी सकरा के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर आशिफ इलेवन ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिमूर्ति डेयरी की टीम ने 20 ओवर की समाप्ति पर 8 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाये। जवाब में आशिफ इलेवन की टीम 18.2 ओवर में अपने सभी विकेट को खोकर 145 रन ही बना सके। इस प्रकार यह मैच त्रिमूर्ति ने 114 रनों से जीतकर अगले चरण में प्रवेश पा लिया। इस मैच के बेस्ट प्लेयर राजकुमार घोषित किये गए, जिन्होंने 37 गेंदों पर 119 रनों के योगदान दिया। मैच में अंपायर के रूप में मो. नफीस एवं पंकज कुमार थे। स्कोरिंग का कार्य रूपक ऋषभ ने किया। जबकि गुरुदेव कुमार पटेल, शशि सिंह एवं मो. राजन की कॉमेंट्री ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मौके पर नवनीत कुमार, मो. चाँद, विनय कुमार, नीतीश कुमार, सुभाष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026