केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बनी भगवान परशुराम, अंतरिक्ष परी कल्पना चावला व डॉ. मंगलसेन की प्रतिमा का किया अनावरण

करनाल, (विसु)। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने आज यहां जिला बाल कल्याण परिषद बाल भवन दो करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम द्वारा बनाये गए बहुउदेशीय हॉल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाल भवन में बहुउद्देशीय हॉल के तैयार होने से सभी बच्चों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि बाल भवन के पुस्तकालय में पढ़ाई करके 107 बच्चे बिना पर्ची खर्ची से योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं । हरियाणा में 10 वर्ष पहले बिना किसी सिफारिश के सरकारी नौकरी प्राप्त करना बहुत मुश्किल था लेकिन भाजपा सरकार ने योग्य युवाओं को बिना पर्ची खर्ची योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान की।

उन्होंने नवचयनित युवाओं से आह्वान किया कि वह ईमानदारी, बिना लालच नौकरी करके समाजसेवा करें। इसके उपरांत उन्होंने सभी नवचयनित युवाओं को सम्मानित किया। बता दें कि बहुउदेशीय हॉल में वर्चुअल क्लासरूम, फैशन डिजाइनिंग, मॉडल डे केयर सेंटर एवं विभिन्न गतिविधियों के लिए दो बड़े गतिविधि हॉल बनाये गया है। जिसकी सहायता से वहां पर सभी लडके-लडकियों मॉडर्न पुस्तकालयों का लाभ उठा रहे है और वहा पर सभी प्रतियोगिता पुस्तके, अखबार एवं सभी तरह की प्रतियोगिताओं से सम्बन्धित सामग्री का लाभ उठा रहे हैं। इन पुस्तकालयों में प्रति वर्ष लगभग 2000 लाभार्थी लाभ ले रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भगवान परशुराम प्रतिमा का किया अनावरण

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुगल कैनाल स्थित पार्क में 27 लाख रुपये की कीमत से अष्टधातु से निर्मित 11 फूट ऊंची भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के बताए गए मार्ग को अपनाकर हम अपना जीवन सफल बना सकते हैं। इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अंतरिक्ष परी कल्पना चावला मेडिकल कालेज में 35 लाख रुपये की कीमत से कांस्य धातु से निर्मित 11 फूट ऊंची अंतरिक्ष परी कल्पना चावला की मूर्ति का भी अनावरण किया। अंतरिक्ष परी कल्पना चावला जैसी बेटियों की बदौलत आज विश्व में भारत की अलग पहचान है। अंतरिक्ष परी कल्पना चावला का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। भारत की इस बेटी ने कड़ी मेहनत करके अनेक डिग्रियां हासिल की है। उनकी विरासत आज भी युवाओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती है। केन्द्रीय शहरी आवास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने मंगलसेन परिसर में 32 लाख रुपये की कीमत से अष्टधातु से निर्मित डॉ.मंगलसेन की प्रतिमा का अनावरण किया। डॉ. मंगलसेन 1977 से 1979 तक हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री रहे। वह हरियाणा की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाते है। उन्होंने सदा स्वच्छ राजनीति को बढ़ावा दिया वे हिंदुत्व राष्ट्रवाद व भारतीय संस्कृति के वे सजग प्रहरी थे। उन्होंने कई बड़े शिक्षण संस्थान स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई उनका जीवन लोगों के लिए प्रेरणादायी हैं।

  • Related Posts

    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading
    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप