गन्ना किसानों को समय पर होगा भुगतान : डॉ. अरविंद शर्मा

शुगर मिल के 49वें पिराई सत्र की शुरूआत, 50 लाख क्विंटल पिराई का लक्ष्य

करनाल, (विसु)। हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज यहां शुगर मिल के 49वें पिराई सत्र की शुरूआत की। हवन-यज्ञ के बाद मंत्री ने मशीन में पिराई के लिए गन्ना डाला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को मिल में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जायेगी और समय पर भुगतान किया जायेगा। डा अरविंद शर्मा ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार किसानों को देश में गन्ने का सर्वाधिक भाव दे रही है। उन्होंने बताया कि जिला के 232 गांवों में गन्ने की पैदावार की जा रही है। चीनी मिल इस समय मुनाफे में है। किसानों और मिल प्रशासन की मेहनत की बदौलत मिल को तीन बार पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिये हर वर्ग को भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिये प्रयासरत हैं। सरकार ने हाल ही में 26 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने खर्ची-पर्ची सिस्टम को खत्म करके मेरिट के आधार पर नौकरियां दी हंै। आने वाले समय में दो लाख युवाओं का नौकरियां दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 33 हजार पंजीकृत समितियां है जिनसे 55 लाख लोग जुड़े हैं। सरकार हर वर्ग की भलाई के लिये वचनबद्ध है। हरियाणा शुगरफेड के अध्यक्ष धर्मबीर डागर ने इस मौके पर कहा कि मिल तकनीकी दक्षता के मामले में बेहतर परिणाम दे रही है। जिला का किसान काफी मेहनती है। किसानों से अपील की कि से मिल में साफ गन्ना लायें ताकि रिकवरी अच्छी हो सके। मिल ने पिछले सत्र में 49.34 लाख गन्ने की पिराई करके 4.90 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था और मिल की रिकवरी 9.95 प्रतिशत रही थी। इस साल पिराई का लक्ष्य 50 लाख क्विंटल और रिकवरी 10.01 प्रतिशत रखा गया है। उन्होंने कहा कि ऑन लाईन टोकन से किसानों को समय की बचत हुई है। इस साल मिल एरिया में गन्ने की बिजाई 22658 एकड़ में की गई है जिसमेंं से 71 प्रतिशत अगेती और 29 प्रतिशत मध्यम किस्म का गन्ना है। मिल अब तक गन्ना रिकवरी व विकास के लिये 21 बार इनाम प्राप्त कर चुकी है। इस मौके पर तीन किसानों-कृष्ण खिराजपुर, नेत्रपाल दिलवाड़ा और सोहनलाल चोरपुरा को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इससे पहले मिल में पहुंचने पर एमडी हितेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। एमडी ने मिल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। राजपाल लाठर द्वारा मुख्य अतिथि और आए हुए किसानों का धन्यवाद किया।

  • Related Posts

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई टीम का…

    Continue reading
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में शायद यह पहली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    • By TN15
    • August 17, 2026
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द