केन्द्रीय कृषि मंत्री ने मिथिला की परंपरा से मखाना बीज की बोआई की

 किसानों की समस्याएं सुनीं

दरभंगा: मखाना बोर्ड की घोषणा के बाद पहली बार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मिथिला की धरती पर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा में किसानों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान कृषि मंत्री ने मिथिला के पारंपरिक परिधान सफेद धोती-कुर्ता में तालाब में उतरकर मखाना बीज की बोआई की।

बोआई के दौरान उन्होंने किसानों से मखाना की खेती में आने वाली दिक्कतों की जानकारी ली और समाधान का भरोसा दिया। किसान पंचायत के बाद प्रेसवार्ता में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की बेहतरी के लिए योजनाएं कार्यालयों में बैठकर नहीं, बल्कि खेतों में जाकर बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि बिहार का मखाना सुपर फूड है और इसके उत्पादन एवं गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “मखाना बोर्ड का गठन किसानों की सलाह के आधार पर होगा, ताकि यह उनकी असली जरूरतों को पूरा कर सके।” इसी उद्देश्य से उन्होंने दरभंगा में मखाना उत्पादक किसानों के साथ सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को समझा।

केंद्रीय कृषि मंत्री का यह दौरा मखाना किसानों के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आया है। किसानों को भरोसा है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा और मखाना उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी