भोजन के अधिकार अंतर्गत बुकिंग के आधार पर अनिवार्य रूप से घर-घर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना प्रशासनिक जवाबदेही : अजय खरे

गैस गोदामों एवं पेट्रोल पंपों पर अप्रत्याशित भीड़ होना अच्छी बात नहीं

रीवा । समता सम्पर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक लोकतंत्र सेनानी अजय खरे ने कहा कि बुकिंग के आधार ईंधन गैस सिलेंडरों की घर घर आपूर्ति व्यवस्था ठप किए जाने के सवाल पर जिला प्रशासन यदि ईंधन गैस सिलेंडर प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करता तो गैस सिलेंडर गोदामों में अनावश्यक भीड़ की समस्या से शीघ्र ही छुटकारा मिल जाता। श्री खरे ने कहा कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के लिए मारा-मारी की अप्रिय स्थिति निर्मित होना अच्छी बात नहीं है।

लोकतंत्र सेनानी अजय खरे ने कहा कि अभी भी आम आदमी को गैस सिलेंडर लेने के लिए काफी भाग दौड़ करनी पड़ रही है। इधर देखने को यह मिला कि गैस सिलेंडर की घर-घर आपूर्ति करने की जगह प्रशासन के द्वारा सिलेंडर गोदामों पर भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस भेजकर लाइन लगवाना शुरू करवा दिया। इस बात से जनसाधारण में यह संदेश गया कि लोगों को गोदाम में ही सिलेंडर मिलेगा और फिर बड़ी संख्या में भरा गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की बढ़ोतरी हुई और लोगों की परेशानी बढ़ी। श्री खरे ने कहा कि गोदाम से सिलेंडर लेने कै बावजूद आम उपभोक्ताओं से अनावश्यक रूप से होम डिलीवरी चार्ज बसूला जाना सरासर गलत है। अव्यवस्था का गलत लाभ कालाबाजारी करने वालों ने उठाया। लोगों ने मजबूरी में अधिक दाम देने के बाद भी भरा गैस सिलेंडर मिल जाने पर राहत महसूस की।

श्री खरे ने कहा कि इसी तरह तमाम पेट्रोल पम्प केन्द्रों में गुरुवार 25 मार्च को बड़ी संख्या में डीजल पेट्रोल लेने के लिए मोटर वाहनों की भीड़ हो जाने से अराजक माहौल निर्मित हो गया। ऐसा लगता है कि लोगों ने मध्य पूर्व एशिया के युद्ध के लंबे चलने की आशंका और अफवाहों के आधार पर अपने-अपने वाहनों की टंकी फुल करवाई। इधर प्रशासन के द्वारा जिले में पेट्रोल-डीजल को लेकर स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताया जा रहा है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने साफ कहा है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई लगातार जारी है। किसी भी तरह की कमी नहीं आएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर पेट्रोल-डीजल का स्टॉक न करें। प्रशासन ऐसे लोगों की पहचान कर रहा है जो अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

श्री खरे ने कहा कि यह भारी विडंबना है कि एक तरफ लोगों को खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर लेने के लिए समय सीमा निर्धारित है और आने वाले समय में गैस सिलेंडर में 14.2 किलो ईंधन गैस को 4.2 किलो कम करके 10 किलो उपलब्ध करने का प्रस्ताव है वहीं पेट्रोल डीजल को लेकर इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। श्री खरे ने कहा कि ईंधन गैस आपूर्ति भोजन के अधिकार से जुड़ा हुआ है। प्रशासन की जवाबदेही है कि आम उपभोक्ताओं के घरों में बुकिंग के आधार पर गैस सिलेंडर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और पीएनजी के लिए अनावश्यक दबाव नहीं बनाया जाए।

  • Related Posts

    कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    कोटा में गुरुवार (18 जून) की सुबह इंदौर-जोधपुर…

    Continue reading
    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    मध्य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव की तीसरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!

    चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

    • By TN15
    • June 18, 2026
    चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं