वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह शातिर अपराधीयो वे बदमाशों एवं गोकशों के खिलाफ तो अभियान चलाए हुए है साथ ही ऐसे अपराधियों के चेहरो को भी कर रहे बेनकाब

शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील कुमार वे उनकी टीम ने फर्जी बेनामा कराने के नाम पर पेसे की धोखाधडी करने वाले 02 अभियुक्तगणो से 10 लाख पचास हजार रुपये की बरामद कर भेजा जेल

 

तस्लीम बेनकाब

मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह शातिर अपराधी बदमाशो वे गोकशों के खिलाफ तो अभियान चलाए हुए है साथ ही ऐसे अपराधियों के चेहरे को भी बेनकाब कर रहे हैं जो फर्जी बैनामा कराने के नाम पर पैसे की धोखाधड़ी करते हैं लेकिन ऐसे अपराधियों को यह नहीं मालूम की शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह व उनकी टीम हर अपराध करने वाले अपराधियों पर पैनी नजर रखते हैं और समय-समय पर उन्हें बेनकाब कर कानून के शिकंजे में लाकर जेल की हवा खिलाते हैं ऐसे ही एक मामले में शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील कुमार वे उनकी टीम ने फर्जी बेनामा कराने के नाम पर पेसे की धोखाधडी करने वाले 02 अभियुक्तगण से 10 लाख पचास हजार रुपये की बरामदगी कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आदेश/निर्देशों के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/ वारण्टी अपराधियो के विरुध्द चल रहे अभियान व शपुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बुढाना के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन मे थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण राजवीर उर्फ राजू पुत्र जयभगवान निवासी ग्राम शाहडब्बर थाना बुढ़ाना मु0नगर वे इस्लाम उर्फ मुन्नान पुत्र मौ0 शमशाद निवासी लददावाला थाना खालापार मु0नगर सम्बंधित सम्बन्धित मु0अ0सं0 353/25 धारा 318(4),319(2),338,336(3),340(2) बीएनएस को दिनांक 14.01.2026 को सोरम गेट नम्बर -2 से गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।घटना का समंक्षिप्त विवरण – अभियुक्त गण द्वारा वादी सबा करीम पुत्र फेज मोहम्मद निवासी ग्राम शोरम थाना शाहपुर जनपद मु0नगर से दिनांक 07.07.2025 से 12.11.2025 तक जमीन का फर्जी कागजात तैयार करा फर्जी बैनामा कराने के नाम पर 28 लाख रुपये की धोखाधडी कर लेना के सम्बंध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0-353/2025 धारा – 318(4), बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमे विवेचना के क्रम मे धारा 319(2),338,336(3),340(2) बीएनएस की वृद्धि कर घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त गण राजवीर उर्फ राजू पुत्र जयभगवान निवासी ग्राम शाहडब्बर थाना बुढ़ाना मु0नगर से वे इस्लाम उर्फ मुन्नान पुत्र मौ0 शमशाद निवासी लददावाला थाना खालापार मु0नगर की निशादेही पर 10,50000 रुपये ( दस लाख पचास हजार रुपये )की बरामद किये है।पूछताछ का संक्षिप्त विवरण — अभियुक्त गण से पूछताछ की गयी तो बताया की पवन कुमार पुत्र परशुराम निवासी बिराल थाना बुढ़ाना मु0नगर और हासिम पुत्र इस्लामुददीन निवासी जामिया नगर थाना खालापार मु0नगर और पुष्पेन्द्र जो कि बड़ौत का रहने वाला है को काफी समय पहले जानते थे । हम पांच लोग पवन कुमार, हासिम पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी छप्पर वाली मस्जिद के पास जामिया नगर थाना खालापार मु0नगर और पुष्पेन्द्र मिलकर लोगो की जमीनो के फर्जी कागज व आधार कार्ड तैयार कर जमीन को बेच देते है उससे जो रूपया मिलता है उसको आपस में बाट लेते है।दि0 07.07.25 को ग्रमा बसीकलां में जो अतीक बैग और तौफीक बैग की जो जमीन थी उसके बारे में जब हम लोगो को पता चला था तो हमने सबा से उस जमीन को बेचने के लिए बुलाया था और जब सबा करीब पुत्र फैज मौहम्मद निवासी ग्राम सौरम थाना शाहपुर मु0नगर को सौदा सही लगा था तो दि0 10.07.25 को सबा और उसके पार्टनर दानिश पुत्र लियाकत अली निवासी बड़ौत बागपत और हुसैन अहमद पुत्र रागिब निवासी बागोवाली मु0नगर के नाम उस 13 बीघा खेत की जमीन का एग्रीमेन्ट 7 लाख 55 हजार रूपये प्रति बीघा के हिसाब से 08 महीने बाद रजिस्ट्री कराने को लेकर किया गया था जिसके अनुसार हम लोगो को 02 चैक दिये गये थे जिनमे से 01 आईसीआईसीआई और दूसरा एक्सिस बैक का चैक था । जिसकें हमने हासिम को तौफीक बैग पुत्र रफीक बेग निवासी बसीकला शाहपुर मु0नगर नाम का व्यक्ति बनाने के लिए उस नाम पते का जाली आधार कार्ड बनवाया था और अतीक बैग पुत्र रफीक बेग निवासी बसीकला शाहपुर मु0नगर इस्लाम को बनाया गया था तथा पवन कुमार ने ही पुष्पेन्द्र की मदद से एक फर्जी खाता भी खुलवाया था जिसमें दिये गये चैक के पैसे गये थे जब खाते में पैसे आ गये थे तो हमने मिलकर उनको धीरे धीरे निकाल लिया था और उसमें आधे से ज्यादा रूपयो को आपस में बाट लिया था ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम राजवीर उर्फ राजू पुत्र जयभगवान निवासी ग्राम शाहडब्बर थाना बुढ़ाना मु0नगर वे इस्लाम उर्फ मुन्नान पुत्र मौ0 शमशाद निवासी लददावाला थाना खालापार मु0नगर हैं। सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार,हेड कांस्टेबल रोहतास कुमार, हेड कांस्टेबल प्रेमचंद शर्मा, कांस्टेबल प्रशांत सिरोही,कांस्टेबल सोमवीर आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

    ममता बनर्जी को फिर बड़ा झटका, रेजीनगर के…

    Continue reading
    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बगावत की चुनौती से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक