गोरौल में अंडर-16 हॉकी टूर्नामेंट संपन्न

-बालिका वर्ग में के.आई.एस.सी. विजेता

मोहन कुमार सुधांशु | वैशाली

गोरौल चकव्यास हॉकी मैदान में शुक्रवार को अंडर-16 बालक/बालिका जिला स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हुआ। यह टूर्नामेंट हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत की उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी ने किया। इस अवसर पर हॉकी एसोसिएशन ऑफ वैशाली के संयुक्त सचिव अभय कुमार ने सभी आगंतुकों का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया।

उपमुख्य पार्षद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने लड़कियों के लिए खेल मैदान पर शौचालय निर्माण की भी घोषणा की।

विजेता टीमों को उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी, राजीव कुमार और पुष्पा कहनानी ने ट्रॉफी प्रदान की।

इस अवसर पर वैशाली हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार, खेलो इंडिया स्माल सेंटर वैशाली के प्रशिक्षक व राष्ट्रीय खिलाड़ी शशि कुमार राणा, इंडियन आर्मी में कार्यरत मुंगेर निवासी राष्ट्रीय खिलाड़ी गौतम सिंह, सोनू कुमार, दीपक सिंह और स्थानीय अभिभावक धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया