ukraine russia war: मारियूपोल में रूसी सेना ने 3 लाख लोगों को बंधक बनाया… यूक्रेन का संगीन आरोप

द न्यूज 15 

द न्यूज 15 कीव । रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के दौरान यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रूसी सेना पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मारियूपोल में रूसी सेना ने तीन लाख लोगों को बंधक बनाकर रखा है। उधर, मामले में रूसी सेना का कहना है कि मारिया पोल में यूक्रेन में सैनिक छिपे हैं, इसलिए हमारी ओर से ऐसी कार्रवाई की गई है। मारियूपोल में मामला अभी गर्माया हुआ है।

मंगलवार को यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रूसी सेना पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि यूक्रेन के शहर मारियूपोल में रूसी सेना ने तीन लाख आम नागरिकों को कैद कर लिया है। इन लोगों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि रूसी सेना ने इन आरोपों को नकारते हुए बयान जारी किया कि मारियूपोल में यूक्रेन के सैनिकों पर हमारी सेना की ओर से कार्रवाई की जा रही है लेकिन आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जा रहा है।

हमारे शहरों को नहीं बचा सका पश्चिम : इस बीच जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 13 दिनों से यूक्रेन अकेले रूस की ताकतवर सैन्य बल के खिलाफ डटा है। लेकिन इस लड़ाई में पश्चिम ने कोई मदद नहीं की। रूस की सेना ने अपनी मिसाइलों से हमारे शहरों को नष्ट कर दिया लेकिन पश्चिम तब भी मदद के लिए आगे नहीं आया। सिर्फ प्रतिबंधों से काम नहीं चलेता, धरातल पर उतरकर लड़ने से ही बात बनेगी।

कीव में मेट्रो कार्य शुरू : एक चैनल की रिपोर्ट की मानें तो रूसी सेना के हमले से इतर राजधानी कीव के कई इलाकों में अभी माहौल शांत होने लगा हैं। हालांकि लोग बड़ी संख्या में शहर से पलायन कर चुके हैं। इस बीच कीव शहर में मेट्रो कार्य शुरू होने लगा है।

Related Posts

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading
इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश