जाली नोटों की तस्करी मामले में दो और अपराधी गिरफ्तार

 मोतिहारी। पुलिस टीम ने जाली नोट कांड में वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए उसमें संलिप्त दो अन्य तस्करों को 06 हजार भारतीय जाली नोट के साथ गिरफ्तार है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर मोतिहारी पुलिस अलर्ट मोड में। इसी क्रम गुप्त सूचना के आधार पर बीते 03 मई को एसपी के निर्देश पर मोतिहारी सदर के सहायक पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी एवं सदर 2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेश पांडेय (पीपराकोठी) के नेतृत्व में कोटवा थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर सघन वाहन जांच शुरू किया।

इसी दौरान राजापुर मठिया के समीप से दो मोटरसाईकिल सवार व्यक्तियों को 12 लाख 90 हजार भारतीय जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में आज 05 मई को उक्त कांड में संलिप्त दो अन्य तस्कर को छह हजार भारतीय जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में कोटवा थाना पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार जाली नोट तस्करों में कोटवा निवासी मुकेश सिंह एवं दूसरा मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र निवासी रामचन्द्र शर्मा शामिल है।

छापामारी दल में मोतिहारी सदर के सहायक पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, सदर -2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेश कुमार, कोटवा थानाध्यक्ष राजरूप राय, थानाध्यक्ष, तकनीकी शाखा के पु०नि० अनुज पाण्डेय, पु०नि० अमित कुमार, . पु०अ०नि० मनीष कुमार, कोटवा थाना की पु०अ०नि० दिप्ती कुमारी, पु०अ०नि० हरेश कुमार शर्मा, तकनीकी शाखा के स०अ०नि० परमानन्द ठाकुर, सिपाही कुमार चिरंजीवी, नित्यानंद दूबे, लव कुमार एवं कोटवा थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi