जलचरों और आर्द्रभूमियों के संरक्षण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक का समापन

 बिहार की पहल को देशभर में सराहा गया

पटना। जलचरों और आर्द्रभूमियों के संरक्षण को लेकर पटना में आयोजित दो दिवसीय “एशियन वॉटरबर्ड सेंसस इंडिया कोऑर्डिनेटर मीटिंग” का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी, वेटलैंड्स इंटरनेशनल साउथ एशिया तथा बिहार राज्य पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त प्रयास से किया गया।

बैठक में बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों – गोवा, कर्नाटक, झारखंड, मणिपुर, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, केरल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली – के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में राज्य समन्वयक, वन विभाग के अधिकारी, वैज्ञानिक, वेटलैंड विशेषज्ञ और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।

मीटिंग में एडब्ल्यूसी डेटा की गुणवत्ता, नागरिकों की भागीदारी, नीतिगत निर्णयों में डेटा उपयोग, तथा प्राथमिक आर्द्रभूमियों की राष्ट्रीय पहचान जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। इसका उद्देश्य भारत में एशियन वॉटरबर्ड सेंसस (AWC) की वर्तमान स्थिति की समीक्षा, राज्यों के अनुभवों का आदान-प्रदान और निगरानी रणनीति का समन्वय करना था।

यह पहल रामसर कन्वेंशन, कन्वेंशन ऑन माइग्रेटरी स्पीशीज और जैव विविधता संधि जैसे अंतरराष्ट्रीय समझौतों को भी समर्थन देती है।

बैठक में बिहार की भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया। राज्य ने वर्ष 2022 से लगातार चार वर्षों तक पूरे बिहार में सुनियोजित एडब्ल्यूसी सर्वेक्षण कर एक मिसाल कायम की है, जिससे उसे अन्य राज्यों के मुकाबले अलग पहचान मिली है। ज्ञात हो कि बिहार सरकार द्वारा पक्षी संरक्षण के लिए पूर्व में भी कई उल्लेखनीय प्रयास किए जा चुके हैं।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम