शादी का वादा कर किया शोषण, इस्लाम कबूलने का दबाव, कोर्ट पहुंची पीड़िता

भागलपुर में लव जिहाद का आरोप

भागलपुर : जिले में एक महिला ने इमरान आलम नाम के युवक पर शादी का झांसा देकर नौ वर्षों तक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि युवक ने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और कई बार गर्भपात भी कराया। जब उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो इमरान ने इस्लाम कबूलने की शर्त रख दी। महिला के इनकार करने पर युवक ने शादी से मुकरते हुए किसी और लड़की से विवाह कर लिया।

पीड़िता के अनुसार, उसकी पहली शादी 2010 में हुई थी, जो टूटने के बाद वह अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही थी। वह भागलपुर के ITI में सफाई का कार्य करती थी, वहीं उसकी मुलाकात इमरान आलम से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक अक्सर उसके घर आने-जाने लगा। महिला का दावा है कि इमरान ने न सिर्फ उसके साथ संबंध बनाए बल्कि उसकी बेटी को भी अपनाने का भरोसा दिया।

महिला का आरोप है कि इमरान ने जान से मारने की धमकी दी है और अब पुलिस धार्मिक पहलू के चलते मामले में कार्रवाई से बच रही है। निराश होकर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को नोटिस जारी किया है। महिला का कहना है कि वह बार-बार पुलिस के चक्कर काट चुकी है लेकिन उसे न्याय नहीं मिला।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस क्या ठोस कदम उठाती है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम