अवैध शराब की बिक्री करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 81 पव्वे उ0प्र0 मार्का व 3,65,800 रूपये नगद बरामद किए है। इसके अलावा थाना बादलपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 106 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक पंकज कुमार ने मुनेंद्र पुत्र जसराम तथा नवीन कुमार पुत्र गजराज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इनके पास से 81 पव्वा अवैध शराब तथा 3 लाख 65 हजार 8 सौ रुपए बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त थे।

 शराब के ठेके बंद होने के बाद अवैध रूप से शराब बेचते थे।

वहीं थाना बादलपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर 106 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने आमिर हुसैन पुत्र नूर हुसैन निवासी असम प्रांत को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 106 पव्वा देसी शराब मिली है। उन्होंने बताया कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त था।

  • Related Posts

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    ​नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से…

    Continue reading
    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया