सांसद का ड्राइवर बताकर रोक रखा था रास्ता, गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। रविवार को अपनी ड्यूटी खत्म करके पीआरवी वाहन पर तैनात आरक्षी गिझोड़ ग्राम की तरफ जा रहा था। जहां पर चार लोगों ने अपने वाहन इस तरह से खड़े किए थे, कि रास्ता रोक रखा था। जिसपर आरक्षी ने आपत्ति जताई और वाहन हटाने को कहा। इसपर चारों व्यक्तियों ने अपनी मोटरसाइकिल हटाने से इंकार कर दिया और साथ ही आरक्षी के साथ बदसलूकी भी करने लगे। आरोपियों की पहचान शिवकुमार पुत्र नरेंद्र यादव, दीपक पुत्र नरेंद्र यादव, शिवम पुत्र नरेंद्र यादव और अनूप पुत्र राजू यादव के तौर पर हुई है।

इस पूरे मामले की जानकारी आरक्षी ने नोएडा सेक्टर-24 थाना को दी। जिसपर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, ये लोग सांसद का ड्राइवर होने की बात कर रहे थे। लेकिन पुलिस द्वारा बताया गया है कि चारों अभियुक्तों में कोई भी सांसद का ड्राइवर नहीं है। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

  • Related Posts

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड में श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप, श्रमिकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका

    6 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति, यूनियन मंत्री का…

    Continue reading
    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    ​नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह को 2025 में लद्दाख में पुलिस गोलीबारी में चार युवाओं की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया ?

    अमित शाह को 2025 में लद्दाख में पुलिस गोलीबारी में चार युवाओं की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया ?

    जयंती पर याद किये गये शहीद -ए-आजम भगत सिंह

    जयंती पर याद किये गये शहीद -ए-आजम भगत सिंह

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड में श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप, श्रमिकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड में श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप, श्रमिकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका

    ‘पंडित होई सो हाट न चढ़ा’

    ‘पंडित होई सो हाट न चढ़ा’

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने