तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की

 अनूप जोशी

रानीगंज- तृणमूल कांग्रेस के जिला सभापति नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के जल्द स्वस्थ होने के लिए तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने रानीगंज दरगाह हुजूर गोसेबांग्ला मजार शरीफ पहुंचकर बाबा को चादर चढ़ाई। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की प्रार्थना की और दरगाह पर विशेष दुआ की।
इस मौके पर बहुला ग्राम पंचायत के प्रधान वीर बहादुर सिंह,अंचल सभापति उत्तम मिर्धा, धर्मेंद्र पासवान,राजकुमार पाल, समर मंडल, बंटी सिंह, सदरुद्दीन हुसैन, रानीगंज बोरो चेयरमैन मुज्जामिल सहज़ादा अंसारी, वार्ड पार्षद नेहा साव, आफताब जलाल समेत कई तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस दौरान वीर बहादुर सिंह ने कहा हम सभी ने मिलकर दरगाह पर चादर चढ़ाई और बाबा से प्रार्थना की कि नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती जल्द से जल्द स्वस्थ हों और फिर से हमारे बीच आएं। यह समय हमारे लिए कठिन है, लेकिन हमें विश्वास है कि बाबा की कृपा से हमारे प्रिय दादा जल्द ही स्वस्थ होकर हमारे बीच वापस आएंगे। चिकित्सकों का प्रयास और हमारी प्रार्थनाएं जरूर रंग लाएंगी और हमारे नरेंद्र दादा शीघ्र ही स्वस्थ होंगे।
मुज्जामिल सहज़ादा अंसारी ने कहा हमारा उद्देश्य केवल नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करना था,और हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। इस दौरान, सभी ने एकजुट होकर पार्टी की मजबूती और अपने नेता के प्रति सम्मान और स्नेह को व्यक्त किया।
इस दौरान सभी ने एकजुट होकर पार्टी की मजबूती और अपने नेता के प्रति सम्मान और स्नेह को व्यक्त किया। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर प्रार्थना की कि बाबा की कृपा से नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती जल्द ही स्वस्थ हो जाएं और अपने कार्यों को फिर से संभाल सकें।

  • Related Posts

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

    Continue reading
    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार