शिव परिवार व राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरु

 अनूप जोशी

रानीगंज : रानीगंज के वार्ड संख्या 88 के ईस्ट कॉलेज पाड़ा अंतर्गत जय माता दी सपोर्टिंग क्लब द्वारा मंगलवार को शिव परिवार सहित राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ शुरु हो गई। कलश यात्रा 501 महिलाओं द्वारा बैंड बाजे के साथ ईस्ट कॉलेज पाड़ा से शुरू होकर इतवारी मोड़, दाल पट्टी मोड़,पी एन मालिया रोड होते हुए बरदही में तालाब से पवित्र जल लेकर वापस ईस्ट कॉलेज पाड़ा में आकर समाप्त हुई। महायज्ञ 9 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान रामलीला का भी आयोजन किया गया है। महायज्ञ के कार्यक्रम में प्रतिदिन विशेष पूजा अर्चना के साथ ही हर रोज भंडारे का आयोजन किया जाएगा और 9 जुलाई को महाभोग का आयोजन किया जाएगा। मौके पर पुरोहित प्रवीण पाण्डेय, प्रदीप साव, अजय साव, बिक्की साहा, सुनील बर्मन, जय साव, प्रमोद साव, कन्हैया साव, विक्की कोइरी समेत कमेटी के सदस्यगण मौजूद थे।

 

इस दौरान प्रदीप साव ने कहा की हमारे क्लब की तरफ से यह महायज्ञ और रामलीला का आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से किया गया है। सभी धार्मिक कार्यक्रमों में लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। कलश यात्रा में 501 महिलाओं की भागीदारी देखकर हमें गर्व महसूस हो रहा है। यह आयोजन हमें हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर से जोड़े रखता है।
अजय शाव ने कहा की इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को बढ़ावा देना है। हम सभी को इस महायज्ञ और रामलीला से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
बिक्की साहा ने कहा की यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण अवसर है। हम सभी धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर आनंदित महसूस कर रहे हैं।

  • Related Posts

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

    Continue reading
    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार