रानीगंज सेन्को गोल्ड में हुई डकैती मामले में आरोपियों को लेकर पुलिस ने किया घटना का पुनर्निर्माण

 अनूप जोशी

रानीगंज : झारखंड पुलिस की बदौलत एडीपीसी की पुलिस ने रानीगंज के सेन्को गोल्ड में हुई डकैती के मामले का आखिरकार पर्दाफाश कर लिया है। तीन सप्ताह बाद रानीगंज में सोने के गहनों की दुकान में डकैती के मामले में पुलिस ने पांच दोषियों को पकड़ा था। जिसे रिमांड पर लेने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। डकैती कांड में लिप्त तीन आरोपियों सोनू सिंह, सूरज सिंह, और विवेक चौधरी – को लेकर पुलिस ने बुधवार को रानीगंज के सेन्को गोल्ड के समीप घटना का पुनर्निर्माण किया।
श्रीपुर फांड़ी के आईसी मेघनाथ मंडल, जिन्होंने सात डकैतों के गिरोह से अकेले लड़ाई की थी, उनके साथ रानीगंज थाना के मेज बाबू अजय बाग और पंजाबी मोड़ फांड़ी के आईसी रविंद्रनाथ दोलुई ने इस पुनर्निर्माण में भाग लिया। पुलिस की बड़ी टुकड़ी और सीआईडी विभाग के पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर इस घटना को नाट्य रूप में दिखाया गया।
दोपहर करीब तीन बजे पुलिस की बड़ी टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची और चारों ओर से पुलिस प्रशासन की घेराबंदी की। डकैतों के गिरोह के सदस्यों ने दिखाया कि कैसे उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया और कैसे पुलिस अधिकारी ने अकेले ही डकैतों से मुकाबला किया। पुनर्निर्माण में यह भी दिखाया गया कि डकैतों ने किस तरह से पुलिस अधिकारी को घेर कर गोलीबारी की थी।
इस पुनर्निर्माण से पुलिस को डकैती के मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और यह भी स्पष्ट हुआ कि पुलिस अधिकारी ने बहादुरी से अकेले लड़कर डकैतों को भगाया था।

  • Related Posts

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

    Continue reading
    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार