पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न

अबरार अंसारी व तलहा मकरानी सरंक्षक व राकिब अंसारी बने यु्वा अध्यक्ष

किरतपुर। पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित बैठक में त्रिवार्षिक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसके लिये मौ० आबिद को अध्यक्ष और प्रदीप अग्रवाल को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया। पुनः गठित कार्यकारिणी में सफदर नवाज खां को संरक्षक बनाया गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की एक बैठक वैभव अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नगर की त्रिवार्षिक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसके लिये नगर के व्यापारियों की कमान पुनः मौ० आबिद को सौंपी गई। नगर की नवगठित कार्यकारिणी के लिये मौ० आबिद अध्यक्ष, मौ० रफी व संजय जैन उपाध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल महामंत्री, मौ० नाजिम व विवेक अग्रवाल मंत्री, अयाज हुसैन कोषाध्यक्ष, वसीम राजा संगठन मंत्री, युवा पत्रकार परवेज अहमद को प्रचार मंत्री एंव सफदर नवाज खां को संरक्षक बनाया गया है। वहीं व्यापार मंडल की युवा कार्यकारिणी के लिये राकिब अंसारी को नगर अध्यक्ष एंव महिला प्रकोष्ठ के लिये साधना रस्तोगी एडवोकेट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अबरार अंसारी एंव तलहा मकरानी को युवा का संरक्षक बनाया गया है। इस अवसर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने विश्वास दिलाया है कि वह व्यापारियों के सुख दुख में साथ खड़े हैं, शासन, प्रशासन और अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के विरुद्ध किये किसी भी शोषण को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने व्यापारियों से संगठित रहने का आव्हान किया और विश्वास दिलाया कि वह व्यापारियों के अधिकारों की लड़ाई सदैव लड़ते रहेंगे। उन्होंने समस्त व्यापारियों से 14 सितंबर को शहनाई वेंकट हाल बिजनौर में प्रस्तावित कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। बैठक तय पाया कि शेष पदाधिकारी एंव कार्यकारिणी सदस्य 14 सितंबर के बाद गठित की जायेगी। बैठक में प्रशांत गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष, ऋषभ रस्तोगी, अंकित रस्तोगी, अफजाल, विवेक अग्रवाल आदि रहे।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने और…

    Continue reading
    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    आगरा में समाजवादी पार्टी के अंदर मची आपसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति! 

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति! 

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र