श्रद्धांजलि : समाजवादी आंदोलन के अमर सेनानी डॉक्टर जी. जी. पारिख को नमन

जंग-ए-आज़ादी के सिपाही, समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठतम नेता, विचार और कर्म के प्रतीक डॉ. जी. जी. पारिख अब हमारे बीच नहीं रहे। यह समाचार सुनते ही मन भारी हो गया और आंखें नम हो गईं। उनका स्नेह, अपनापन, और सबकी चिंता करने वाली सहज प्रवृत्ति आज भी यादों में जीवंत है।

डॉ. जी. जी. पारिख सिर्फ एक व्यक्ति नहीं थे — वे एक संस्था, एक विचारधारा, एक आंदोलन थे। आज़ादी की लड़ाई से लेकर समाजवाद की पुनर्स्थापना तक उनका जीवन जनसेवा, संघर्ष और आदर्शों की अखंड साधना का प्रतीक रहा।

मुझे याद है जब मुझे सोशलिस्ट युवजन सभा का अध्यक्ष बनाया गया था, उस सम्मेलन में जी. जी. स्वयं उपस्थित थे। शाम को उनसे लंबी बातचीत हुई थी — बेहद आत्मीय, गहरी और प्रेरणादायक। उन्होंने कहा था,

> “युवाओं और छात्रों को समाजवाद से जोड़ने की जिम्मेदारी अब तुम्हारे कंधे पर है। यह कठिन नहीं है। तुम्हारे पास विचारों की पूंजी है — उसी विचार को युवाओं तक लेकर जाओ, और संघर्ष करो, लोग अपने आप जुड़ेंगे। पर याद रखना, सिर्फ विचार का होना काफी नहीं है — विचार के साथ सड़क पर संघर्ष जरूरी है।”

 

उनके ये शब्द आज भी कानों में गूंजते हैं — “लालच या डर से कभी समाजवादी आंदोलन से हटना या डिगना नहीं।”
यह सीख ही शायद उनके जीवन का सार है — सिद्धांत, सत्य और संघर्ष का अडिग मेल।

डॉ. जी. जी. पारिख का जीवन इस बात का सजीव उदाहरण था कि समाजवाद केवल नारा नहीं, बल्कि जीवन जीने की शैली है। वे विचारों की विरासत छोड़कर नहीं गए, बल्कि संघर्ष की मशाल हमारे हाथों में सौंप गए हैं। अब हमारी जिम्मेदारी है कि उनके बताए मार्ग पर चलें, समाजवाद की उस मशाल को और ऊंचा उठाएं।

उनकी स्मृति में नमन करते हुए यही कहना उचित होगा —

> “वो शरीर से जा सकते हैं, पर उनके विचार, उनके कर्म, उनका स्नेह और उनका समाजवादी जीवन दृष्टिकोण सदैव जीवित रहेगा।”

 

डॉ. जी. जी. पारिख अमर रहें।
समाजवाद अमर रहे।

— नीरज कुमार

  • Related Posts

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन अंग्रेज़ी भद्र समाज और उसके…

    Continue reading
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    रविवार को कनारसी, ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा