स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पॉकेट 7 में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर 82 ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में आर डब्ल्यू ए द्वारा एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पॉकेट वासियों ने दीप और मोमबत्तियां जलाकर स्वतंत्रता की बलिवेदी पर अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले अमर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। सभी ने अपने हाथों में मोमबत्ती लेकर पूरे पॉकेट का चक्कर लगाया इस बीच वीर शहीद अमर रहें, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि हम उन महान शहीदों को याद कर रहे हैं जिनकी बदौलत देश को स्वतंत्रता मिली। देश की आन बान शान के लिए जिन्होंने अपने प्राणों तक को न्योछावर कर दिया ऐसे अमर शहीदों को हृदय से श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। भारत देश की एकता , अखंडता हमेशा कायम रहे और यह प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर रहे इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष रवि राघव, कोषाध्यक्ष सुशील पाल, गोरे लाल, उत्तम चंद्रा, रमेश चंद शर्मा, दीपक तिवारी, धीरज कन्याल, विकास कुमार, सुभाष शर्मा, संजय पांडे, अंगद सिंह, शिववृत तिवारी, महेंद्र पाल सिंह, राजवीर सिंह, रमेश शर्मा, नवल मिश्रा, विष्णु शर्मा, अनूप सिंह, अनूप शर्मा, आर के शर्मा सहित तमाम पॉकेट वासी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत