दिव्यांगों से सम्मानजनक वर्ताव करें : मुन्ना

मोहन कुमार सुधांशु

वैशाली। वैशाली जिले के गौरौल प्रखण्ड परिसर स्तिथ सभागार में जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध16 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अभियान के तहत अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पखवारा के अवसर पर विकलांगता अन्तर्सम्बंध और जेंडर आधारित हिंसा के समाधान पर संवाद का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख मुन्ना कुमार, सीओ आंसु कुमार

इजाद संस्था की सचिव अख्तरी बेगम,रेनू देवी भारती कुमारी (दिव्यांग) ने संयक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में आये आगत अतिथि को  प्रखण्ड प्रमुख का बुके व शाल देकर मौलिक अधिकार महिला मंच के समन्वयक रिदम राज और रीना कुमारी ने स्वागत किया। दुसरी ओर दिव्यांग भारती कुमारी को प्रमुख मुन्ना कुमार ने शाल देकर समान्नित किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि हमारे प्रखंड में दिव्यांग जन एकजुट होकर अपनी बात कह रहे हैं। यह बहुत ही सराहनीय है। हम भी हर तरह से सबका मदद करने के लिए आपके साथ हमेशा तैयार हैं।इजाद संस्था की सचिव अख्तरी बेगम ने इस अवसर पर कहा की दिव्यांग लोगों के साथ भेदभाव, हिंसा नहीं किया जाना चाहिए! दिव्यगता के अलग अलग पहचान के लोगों के लिए गाँव पंचायत स्तर और  स्कूल स्तर पर सभी तरह के अवसर उपलब्ध करने की जरूरत है।कार्यक्रम में भाग लिते  अन्य वक्ताओं ने कहा किसभी कार्यस्थल, दफ्तरों एवं सार्वजानिक स्थले पर इनके आवागमन के सुलभ साधन और रास्ते, शौचालय, पानी तक की पहुँच की बहुत कमी है। अभियान के तहत आज हमलोगों को अपनी बात कहने का मौका मिला है।दिव्यांगजनों के लिए सम्मान, अवसर और अधिकार सुनिश्चित हो, लोग भेदभाव, दुर्व्यवहार, उपेक्षा एवं हिन् भावना ना रखें, मानसिकता बदलें। कार्यक्रम का संचालन संगठन समन्वयक रूबी कुमारी ने किया।कार्यक्रम में  पूर्ब मुखिया हरिवंश पासवान,समाज सेवी समशुल आलम, अरविन्द कुमार, आशा कार्यकर्ता रागिनी कुमारी,धरम कुमार,अदिथि कुमारी, मानसी, कई समाजसेवी व दिव्यांग उपस्तिथ थे।

  • Related Posts

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading
    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल