बिहार से लग्जरी बस में कीजिए दिल्ली का सफर

पटना-बक्सर सहित इन 4 शहरों से चलेंगी 16 बसें

 पटना। बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है! जल्द ही आप लग्जरी बसों में बैठकर दिल्ली की सैर कर सकेंगे। बिहार पथ परिवहन निगम जल्द ही पटना, बक्सर, किशनगंज और नालंदा से गाजियाबाद (दिल्ली) के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। ये बसें हर रोज चलेंगी और इनमें आपको कई सुविधाएं मिलेंगी। बिहार पथ परिवहन निगम ने इसके लिए योग्य एजेंसियों की तलाश शुरू कर दी है। परिवहन विभाग के अनुसार, इन चारों शहरों से रोजाना 4-4 बसें चलेंगी। यानी कुल 16 लग्जरी बसें आपको दिल्ली पहुंचाएंगी।
इन शहरों का चयन क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है। इसमें सुदूर सीमांचल, भोजपुर-शाहाबाद के साथ-साथ मगध का क्षेत्र भी शामिल है। इस योजना में राजधानी पटना को सेंटर प्वाइंट के रूप में शामिल किया गया है। इसका मकसद यह है कि बिहार के हर क्षेत्र के लोगों को दिल्ली जाने के लिए एक अच्छा विकल्प मिले।
राज्य सरकार की इस नई पहल का सीधा फायदा सालाना लगभग दो लाख लोगों को होगा। इन बसों के चलने से रोजाना 500 से अधिक लोग सफर कर सकेंगे। इस तरह हर महीने 15 हजार से अधिक यात्री इन बसों का लाभ उठा सकेंगे।
इन बसों का किराया पथ परिवहन निगम तय करेगा। अप और डाउन दोनों रूट के लिए एक ही किराया होगा। बस संचालक किराया तय नहीं कर सकेंगे। यह छूट उन्हें नहीं दी जाएगी।

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं