कपलिंग खोलते समय रेलकर्मी की मौत, जांच के आदेश

 बेगूसराय बरौनी जंक्शन रेल हादसा

 बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में रेलवे की बड़ी लापरवाही की वजह से बरौनी जंक्शन पर हादसे में एक रेलकर्मी की मौत हो गई। बताया गया है कि कपलिंग खोलने के दौरान इंजन और बोगी के बीच दबकर रेल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बरौनी जंक्शन पर शनिवार की सुबह करीब 9 बजे प्लेटफार्म संख्या 5 पर घटी है।
इस घटना को लेकर रेलवे यूनियन और परिजनों में रेलवे के प्रति काफी आक्रोश है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सोनपुर डीआरएम भी बरौनी जंक्शन घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। फिलहाल घटना के दो घंटे बाद शव को निकाल कर प्लेटफार्म पर रखा गया है।
मृतक रेलवे कर्मचारी की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय निवासी शंटिगमैन 35 वर्षीय अमर कुमार राउत के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आज 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर आई थी। सभी पैसेंजर के उतर जाने के बाद ट्रेन को शंटिंग में ले जाने के लिए इंजन बदला जाना था। इंजन को बदलने की प्रक्रिया करने के लिए शंटिगमैन अमर कुमार राउत इंजन और बोगी के बीच पहुंचकर कपलिंग खोल रहे थे। इसी दौरान इंजन के बैक किए जाने पर वो दब ग। इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
परिजन और यूनियन के लोगों का आरोप है कि रेल इंजन और बोगी को अलग करने के लिए चार कर्मियों की जरूरत होती है,लेकिन यहां ड्राइवर और एक रेल कर्मी के सहारे यह कार्य कराया जा रहा था जिस वजह से यह बड़ी घटना घटी है।
सोनपुर डीआरएम विवेक भूषण ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है कि किस वजह से हादसा हुआ रेलवे से कहां गलती हुई है। पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और आगे से इस तरह का हादसा ना हो इसको लेकर गंभीरता बरती जाएगी। इसके साथ ही कर्मी की मौत के बाद जो रेलवे प्रावधान है, उसके तहत मुआवजा दिया जाएगा।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?