बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 9 आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

 पटना। बिहार सरकार ने एक बार फिर से कई आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, 9 आईपीएस अधिकारियो का हुआ तबादला, गृह विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है। लगातार दूसरे दिन बिहार में आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इससे पहले कल 12 सितंबर को बिहार के 29 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था।
बता दें कि जिन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उनमें एस रविंद्रन को राज्य खेलकूद प्राधिकरण राजगीर खेल अकादमी के महानिदेशक का प्रभार दिया गया है। वहीं पंकज दराद को एटीएस के नए एडीजी के साथ विशेष निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अमित कुमार जैन को कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग का एडीजी बनाया गया है। इसके अलावा सुंधाशु कुमार को असैनिक सुरक्षा का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। आईपीएस सुनील कुमार एडीजी विशेष शाखा बनाए गए हैं। कमल किशोर सिंह को बजट, अपील कल्याण का महानिदेशक बनाया गया है। पारस नाथ सीआईडी के एडीजी बनाए गए हैं। इनके अलावा एम आर नायक को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का एडीजी बनाया गया है। वहीं आईपीएस किम को पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
इससे पहले नए डीजीपी की तैनाती के बाद 12 सितंबर को 29 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। इस दौरान, 15 जिलों के एसपी भी बदले गए थे। राजधानी पटना के तीनों सिटी एसपी बदल दिए गए। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा के सिटी एसपी का तबादला कर दिया गया। बिहार में जिन जिलों के एसपी बदले गए, उनमें नालंदा, नवादा, बक्सर, पूर्णिया, कटिहार, समस्तीपुर, शिवहर, गोपालगंज, जमुई, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, लखीसराय जिले शामिल हैं।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    दोस्त की हत्या के बाद सुसाइड, गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला 7वीं क्लास के स्टूडेंट का शव  

    दोस्त की हत्या के बाद सुसाइड, गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला 7वीं क्लास के स्टूडेंट का शव  

    व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

    व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला