बिहार में अगले 72 घंटे तक झमाझम बारिश का अलर्ट

 मौसम विभाग ने दे दी तीन दिन वाली ‘खुशखबरी’

पटना। बिहार में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया है कि तीन मौसमी सिस्टम के कारण बिहार समेत पूरा पूर्वी भारत फिर से भीग सकता है। इससे राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी भी जारी कर दी है। दक्षिण और उत्तर-पूर्व बिहार में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। नवादा, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा और लखीसराय में तो भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
दरअसल, इस समय देश में दो मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। इस सीजन का तीसरा डिप्रेशन मध्य प्रदेश के उत्तर में था जो धीरे-धीरे उत्तर-पूर्वी दिशा में बढ़ते हुए उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर आ गया है। शुक्रवार को यह उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश होगी। गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश होने की आशंका है।
वहीं, सोमवार को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया जिले में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पश्चिमी और मध्य बिहार के कुछ इलाकों में भी वज्रपात के साथ हल्की बारिश संभव है। हालांकि 17 सितंबर के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उमीद है।
वहीं, अगर राजधानी पटना की बात करें तो शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। रविवार और सोमवार को मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। बारिश के साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन