अपराधियों ने बाइक सवार व्यक्ति को गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जमुई। घटना का कारणों का नहीं चल सका पता, अपराधियों की नहीं हुई पहचान
-आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत झंझरी मोड़ के पास पीछा कर अपराधियों ने ताबड़तोड़ चार गोली मारकर बाइक सवार व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी के बाद फ़ौरन चंद्रदीप थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों अड़े रहे। पुलिस को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में समझा बुझा कर पुलिस द्वारा शुक्रवार की देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डीएम के आदेश के बाद डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। मृतक की पहचान साँपो गांव निवासी रामचन्द्र यादव के पुत्र पप्पू यादव के रूप में हुई है। मृतक के भाई पंकज यादव ने बताया की उनका भाई पप्पू यादव किसी काम से अलीगंज ब्लॉक गए थे वहां से लौटने के दौरान बाइक से पीछा कर अपराधियों के द्वारा दो गोली सर में तथा दो गोली कमर में मार कर हत्या कर दी गई और फरार हो गया। हत्या क्यों की गई है किसने की इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।अपराधियों कि पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच व अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    • By TN15
    • June 25, 2026
    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    -ये भी तो आपातकाल है-

    • By TN15
    • June 25, 2026
    -ये भी तो आपातकाल है-

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कसेगा आरोपियों पर शिकंजा! 6 लोगों के खिलाफ FIR की तैयारी

    • By TN15
    • June 25, 2026
    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कसेगा आरोपियों पर शिकंजा! 6 लोगों के खिलाफ FIR की तैयारी

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में गिरमिटिया अध्ययन एवं भारतीय प्रवासी शोधपीठ” की स्थापना

    • By TN15
    • June 25, 2026
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में गिरमिटिया अध्ययन एवं भारतीय प्रवासी शोधपीठ” की स्थापना

    सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान की निंदा

    • By TN15
    • June 25, 2026
    सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान की निंदा

    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    • By TN15
    • June 24, 2026
    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा