बिहार में ट्रेनिंग,डाक से मिला जॉइनिंग लेटर,रेलवे में नौकरी करने पहुंचा युवक तो खिसक गई ‘जमीन’

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। शातिर ठगों ने फर्जी वैकेंसी, फॉर्म, ट्रेनिंग और जॉइनिंग लेटर देकर लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया। इस मामले में मुजफ्फरपुर की एक चर्चित गायिका सोनू मुस्कान का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
यह मामला मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र का है। यहां के सौरभ कुमार और उनके दोस्त मोहन कुमार ने पुलिस को बताया कि बाजार समिति के रहने वाले श्याम बाबू ने उनकी मुलाक़ात सोनू मुस्कान से करवाई थी। सोनू मुस्कान ने दोनों से कहा कि किला बांध में रहने वाले सचिन्द्र शर्मा उर्फ दादा पैसे लेकर किसी भी सरकारी विभाग में नौकरी लगवा देते हैं।
सोनू मुस्कान ने बताया कि दादा से मिलने के लिए पहले पैसे देने पड़ेंगे। सोनू की बातों में आकर दोनों युवकों ने उन्हें एक-एक लाख रुपये दे दिए। इसके बाद दोनों से एक-एक फॉर्म भरवाया गया और कहा गया कि स्पोर्ट्स कोटा से रेलवे ग्रुप सी में नौकरी लग जाएगी। इसके लिए उनसे 7-7 लाख रुपये की मांग की गई। फॉर्म भरने के 25 दिन बाद बिहार के ही दूसरे जिले में एक स्टेशन के पास एक कमरे में 8 लड़कों के साथ 4 महीने की ट्रेनिंग भी दी गई। कुछ महीनों बाद दोनों को डाक से जॉइनिंग लेटर भी मिल गया। ट्रेनिंग पर जाने से पहले दोनों युवकों से अलग-अलग माध्यम से 6-6 लाख रुपये और ले लिए गए। सब कुछ बिल्कुल असली जैसा लग रहा था। घर वाले नौकरी को लेकर खुशियां मना रहे थे।
सौरभ ने पुलिस को बताया कि उन्हें गया के वजीरगंज स्टेशन पर जाकर जॉइनिंग करने के लिए कहा गया था। जब वह वहां पहुंचा तो स्टेशन मास्टर ने बताया कि यह सब फर्जी है। सौरभ ने बताया कि उनके दोस्त मोहन के साथ भी ऐसा ही हुआ। उससे भी कुल 8 लाख रुपये लिए गए और दूसरी जगह ट्रेनिंग के लिए भेजा गया।
इस मामले में मुजफ्फरपुर के एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बेला थाना में इस मामले में आवेदन दिया गया है, जिसमें कई नाम सामने आए हैं। इनमें जिले की एक गायिका सोनू मुस्कान का नाम भी शामिल है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी ने बताया कि ‘अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शातिर के पास से रेलवे से जुड़े कई कागज़त बरामद किए गए हैं। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के भी कई डाक्यूमेंट्स इसके पास से मिले है।’

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया