कैमूर में बनकर तैयार इकलौता इको पार्क, मां मुंडेश्वरी धाम आकर सीएम नीतीश जल्द करेंगे उद्घाटन

 कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी धाम के परिसर में एक खास वन्य प्राणी इको पार्क बनकर तैयार है। 14 एकड़ में फैले इस पार्क का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 या 16 सितंबर को कर सकते हैं। यह पार्क खास है क्योंकि यह बिहार का पहला वन्य प्राणी इको पार्क है। पार्क को बनाने में 10 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसका उद्देश्य लोगों को वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। पार्क में जानवरों की कई मूर्तियां हैं जो बच्चों को आकर्षित करेंगी और उन्हें प्रकृति के करीब लाएंगी।
कैमूर के डीएफओ चंचल प्रशासम ने बताया कि यह पार्क तीन हिस्सों में बना है। सात एकड़ में फैला पहला हिस्सा पहाड़ी इलाके में है। दूसरा हिस्सा पांच एकड़ में और तीसरा हिस्सा दो एकड़ में, दोनों समतल मैदान में बने हैं।
पार्क में एक 80 फीट ऊंची लोहे की मीनार भी है जहां से पूरे पार्क का नज़ारा देखा जा सकता है। पार्क को प्राकृतिक तरीके से सजाया गया है। यहां पेड़ों पर झूलते बंदर, डायनासोर, मगरमच्छ और सूर्य नमस्कार जैसी कलाकृतियां लोगों को अपनी ओर खींचती हैं।
डीएफओ चंचल प्रशासम ने कहा, ’10 करोड़ की लागत से मां मुंडेश्वरी वन्य प्राणी इको पार्क बनकर तैयार हो चुका है। जिसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री 12 सितंबर को करेंगे। यह पार्क तीन पार्ट में बनाया गया है। पहला पार्ट पहाड़ी इलाके पर फैला है, जो 7 एकड़ में है। दूसरा पार्के समतल मैदान में 5 एकड़ में बनाया गया है और तीसरा पार्क उसी के ठीक सामने समतल मैदान में दो एकड़ में बनाया गया है। यह पार्क वन्य प्राणी के थीम पर बनाया गया है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘इको पार्क बिहार में मौजूद है। लेकिन वन्य प्राणी इको पार्क यह बिहार का एकलौता है। इसमें जानवरों की बहुत सारी प्रतिमाएं लगाई गई है। जिससे कि बच्चे आए और पर्यावरण के साथ जुड़ने के साथ-साथ वन्य प्राणी को देखें और उसके बारे में जाने। लोगों से अपील है कि हमारे बिहार में भी घूमने के लिए काफी जगह मौजूद है। यहां आए और यहां का आनंद उठाएं।’
मुख्यमंत्री के उद्घाटन के बाद यह पार्क आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह पार्क पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बनेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया