Trailer Review: गंगूबाई पर भारी पड़ीं ‘रजियाबाई’? आलिया भट्ट फायर तो विजय राज बारूद टीम

द न्यूज 15 
मुंबई। आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई का ट्रेलर (gangubai kathiawadi ) रिलीज हो चुका है। सोशल मीडिया पर इसे तरह-तरह के रिऐक्शंस मिल रहे हैं। कई लोगों को फिल्म ट्रेलर पसंद आया है तो कुछ ने नेगेटिव फीडबैक भी दिए हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर आने के बाद डाउट था कि आलिया इस रोल फिट बैठेंगी या नहीं। हालांकि ट्रेलर आने के बाद लोग उन्हें ‘फायर’ बता रहे हैं। अजय देवगन को देख कई फैन्स को सुल्तान मिर्जा की याद आ गई वहीं विजय राज की ऐक्टिंग की भी काफी तारीफ हो रही है। हालांकि संजय लीला भंसाली की फिल्म से लोगों को कुछ ज्यादा उम्मीदें रहते हैं। उस लिहाज से कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कॉमेंट्स किए हैं कि फिल्म और बेहतर हो सकती थी।
विजयराज की हुई तारीफ : गंगूबाई काठियावाड़ी के 3 मिनट 15 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत आलिया भट्ट के पैरों से होती है। इसके बाद उनके हाथ में शराब दिखती है। उनका पहला फुल सीन देखकर आपको लगेगा चुनावी जनसभा वाला ऐसा सीन आप पहले भी कई बार चुके हैं। आलिया ने हाई पिच में गुजराती एक्सेंट में डॉयलॉग बोलने की कोशिश की है साथ ही बीच-बीच में मराठी टच भी आ रहा है। विजय राज ने फिल्म में रजिया बाई का रोल प्ले किया है। उनका स्क्रीन प्रजेंस जबरदस्त है। सोशल मीडिया पर भी उनकी तारीफ हो रही है।
आलिया के फैन्स बोले- फ्लॉवर नहीं, फायर है : अजय देवगन फिल्म में करीम लाला के रोल में हैं। ट्रेलर में उनको देखकर कई फैन्स को सुल्तान मिर्जा की याद आ गई। फिल्म में कास्ट की एंट्री से लेकर डायलॉग्स तक कई सीटी मारने वाले मोमेंट्स हैं। हालांकि ट्रेलर में कोई ऐसा सीन नहीं जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं। आलिया भट्ट की ऐक्टिंग की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। कई लोगों के कॉमेंट्स हैं कि लोगों ने आलिया को फ्लॉवर समझा था, वह फायर हैं। वैसे टीजर में आलिया की मेहनत दिख रही है। लुक से लेकर बोलने के तरीके तक पर उन्होंने काम किया है। हालांकि दर्शकों को फिल्म कितनी पसंद आती है यह तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस आने के बाद पता चलेगा। फिल्म 25 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।

Related Posts

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

Continue reading
दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!