ट्रेड यूनियनों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर शासन प्रशासन को दिया 12 फरवरी को हड़ताल पर जाने का नोटिस

ग्रेटर नोएडा, चारों श्रम संहिताओं व बीज विधेयक 2025, वीबी-जीआरएजीएम विधेयक 2025, बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ और 12 फरवरी 2026 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की मांगों के समर्थन में मजदूर किसान संगठनों के संयुक्त आवाहन पर आज 16 फरवरी 2026 को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस मनाए जाने के आह्वान के तहत इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, ऐक्टू, यूटीयूसी, टीयूसीआई, एलपीएस, यूटीएलएफ, एसवीएस, भालेयू, लोक मजदूर सभा जनवादी महिला समिति, किसान सभा एवं श्रमिक प्रतिनिधियों/ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार को जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के माध्यम से सरकार द्वारा मजदूर विरोधी 04 श्रम कोड़ों को लागू करने की गयी घोषणा के खिलाफ 12 फरवरी 2026 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने का हड़ताल नोटिस/ ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी की ओर से ज्ञापन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री अनुराग शास्वत ने लिया और प्रदर्शनकारियों को उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादी मजदूर सभा गौतम बुध नगर अध्यक्ष श्री रजब खान के कल शाम बीमारी के चलते निधन हो गया उन्हें 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिए जाने के साथ हुई।
प्रदर्शन का नेतृत्व व सम्बोधन हिंद मजदूर सभा के नेता आरपी सिंह चौहान, रितेश कुमार झा, टीयूसीआई नेता उदय चंद्र झा, ऐक्टू नेता अमर सिंह, प्रेम कुमार, किसान सभा के नेता डॉक्टर रुपेश वर्मा, वीर सिंह नागर, गवरी मुखिया, सतीश यादव, जनवादी महिला समिति की नेता रेखा चौहान, गुड़िया देवी, सरोज देवी, सीटू नेता वीरेंद्र गौड़, मुकेश कुमार राघव, रामस्वारथ, रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, पारस रजक, मोहम्मद फिरोज, अमीचंद, रामकिशन, टीकम सिंह, सुखलाल, जोगिंदर सैनी, अरुण कुमार, हुकम सिंह आदि ने किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष कामरेड वीरेंद्र गौड़ ने केंद्र व प्रदेश सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पूरे देश के साथ-साथ दिल्ली, गाजियाबाद, गौतम बुध नगर के मजदूर 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और हड़ताल को कामयाब बनाएंगे।

  • Related Posts

    बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
    • TN15TN15
    • July 23, 2026

    CJP Protests: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता…

    Continue reading
    प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
    • TN15TN15
    • July 23, 2026

    कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राष्ट्रीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

    • By TN15
    • July 23, 2026
    बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

    मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

    • By TN15
    • July 23, 2026
    मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

    ‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

    • By TN15
    • July 23, 2026
    ‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

    CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

    • By TN15
    • July 23, 2026
    CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

    प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

    • By TN15
    • July 23, 2026
    प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

    VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

    • By TN15
    • July 23, 2026
    VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल