रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की महिला शाखा द्वारा 20-21 जून को ट्रेड शो का आयोजन

 अनूप जोशी

रानीगंज- रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की महिला शाखा द्वारा 20 और 21 जून को रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में ट्रेड शो का आयोजन किया जाएगा। इसी दौरान मंगलवार को रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस संदर्भ में रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान,सचिव अरुनमोई कुंडू पूर्व अध्यक्ष अरुण भारतीया,समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद खेतान,महिला शाखा की चेयरपर्सन रूबी गढ़वाला,वाणी खेतान सहित तमाम सदस्यगण मौजूद थे।
रूबी गढ़वाला ने बताया कि रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की महिला शाखा का गठन पिछले साल मार्च महीने में हुआ था और पिछले साल पहली बार जून महीने में ट्रेड शो का आयोजन किया गया था, जिसे बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इस साल भी महिला शाखा द्वारा इसका आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार 30 स्टाल लगाए जाएंगे, जिसमें रानीगंज और आसपास के इलाकों की उद्यमी महिलाएं अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। इस शो का उद्देश्य उद्यमी महिलाओं को एक मंच प्रदान करना है ताकि वे अपने उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचा सकें और अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकें।
रोहित खेतान ने कहा कि महिला शाखा द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है। यह शो छोटे स्तर पर काम करने वाली महिला उद्यमियों को एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा, जिससे वे अपने उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचा सकें और अपने व्यापार को विस्तारित कर सकें।
अरुण भारतीया ने बताया कि महिला शाखा के गठन में राजेंद्र प्रसाद खेतान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे मंच की आवश्यकता पर जोर दिया था। इस वर्ष भी लगातार दूसरे साल ट्रेड शो का आयोजन किया जा रहा है, जिससे रानीगंज और आसपास की महिलाएं अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंचा सकेंगी और अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकेंगी।
रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स और महिला शाखा दोनों के समन्वय से भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहेंगे,जो महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द, कांग्रेस के भीतर…

    Continue reading
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के मुख्यमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    Khan Sir News: खान सर को BJP ने बताया फ्रॉड, कहा- ‘इसका पाकिस्तान से…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Khan Sir News: खान सर को BJP ने बताया फ्रॉड, कहा- ‘इसका पाकिस्तान से…’

     Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे

    • By TN15
    • June 17, 2026
     Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे