मानदेय भुगतान की मांग,रात्रि प्रहरियों ने डीएम के दरबार में लगाई गुहार

एम.ए. बशीर, तुरकौलिया।

तुरकौलिया और कोटवा प्रखंडों के मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों में संविदा पर कार्यरत रात्रि प्रहरियों ने बकाया मानदेय को लेकर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन दिया। प्रहरियों ने डीएम से शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग की, जिससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में कुछ राहत मिल सके।

आवेदन में बताया गया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्रांक 1820 दिनांक 08-05-2024 के अनुसार चयनित कंपनियों के माध्यम से रात्रि प्रहरियों की नियुक्ति हुई थी। नियुक्ति के साथ ही सभी ने अपनी ड्यूटी नियमित रूप से निभाई है। बावजूद इसके, पिछले 8-10 महीनों से उन्हें एक भी रुपया मानदेय के रूप में नहीं मिला है।

रात्रि प्रहरियों ने बताया कि होली, दिवाली, छठ, ईद, बकरीद जैसे पर्व बिना मानदेय के बीते, जिससे उनके परिवारों को भुखमरी का सामना करना पड़ा। आर्थिक तंगी के कारण उनकी रोजमर्रा की ज़िंदगी बुरी तरह प्रभावित हो गई है।

करीब एक दर्जन से अधिक रात्रि प्रहरियों ने व्यक्तिगत रूप से डीएम के जनता दरबार में आवेदन दिया। आवेदन देने वालों में मुन्ना चौधरी, इमरान आलम, संदीप कुमार, बल्लू कुमार, रामपुकार कुमार, विपेंद कुमार, पंकज कुमार, बच्चा यादव, शशिभूषण सिंह, सत्तार आलम, विपिन कुमार, सुदामा सिंह समेत कई रात्रि प्रहरी शामिल थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी