आज लालटेन युग नहीं मजबूत भारत की जरूरत है : राजनाथ

रामनरेश

छपरा । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल पर हमला बोलते हुए कांग्रेस के दौर में प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि बिहार में लालटेन युग नहीं आना चाहिए।छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आप लोगों ने बहुत गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत किया है। आप लोग राजीव प्रताप रुडी का समर्थन कीजिए।

वह संसद में सारण की आवाज बुलंद करते हैं। इस चुनाव में रुडी को आपका आशीर्वाद मिलेगा मैं उम्मीद करता हूं।’चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब पड़ोसी देश भी समझ चुके हैं कि भारत दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है। आज हमारी इतनी ताकत है कि जरूरत पड़ी तो भारत अपनी सीमा के उस पार भी मार सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस चुनाव में भी आप सभी का समर्थन प्राप्त होगा और सारे विपक्षी दलों को हमारे पायलट हवा में उड़ा देंगे।

राजनाथ ने यहां पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार वाले नारे को दोहराया। उन्‍होंने कहा, ‘देश में माहौल बीजेपी के पक्ष में है। एनडीए 400 पार का लक्ष्य हासिल करेगा।’ राजनाथ सिंह ने जनसभा में कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय मंचों पर जब पीएम मोदी बोलते हैं तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। विदेशों में भारत का डंका बज रहा है। अर्थव्यवस्था बेहतर हुई है। 5वें स्थान पर है, साल 2027 का भारत धन दौलत के मामले में टॉप 3 देशों में आ सकता है।

भारत में कहीं भी आतंकवाद नहीं। भारत दुनिया में ताकतवर देश बन चुका है। भारत सीमा के उस पार जाकर भी वार करता है ।इसके बाद उन्‍होंने कांग्रेस की सरकार में पीएम रहे नेहरु, इंदिरा, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा, ‘नेहरु, इंदिरा, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह सब ने कहा कि भ्रष्टाचार, गरीबी खत्म कर देंगे लेकिन उनके शासनकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ, गरीबी रही। मगर पीएम मोदी के शासनकाल में भ्रष्टाचार नहीं हुआ।

गरीबों के लिये कई योजनाएं शुरु की गईं। उनके जीवन में बदलाव आया है।’ राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली से 100 पैसा चलता है तो सभी 100 का 100 पैसा आपके जेब में पहुंचता है।उन्‍होंने कहा ‘कांग्रेस के एक नेता कहते हैं कि अमेरिका में कोई मर जाता है तो उसकी आधी संपत्ति सरकार ले लेती है। वह कह रहे हैं कि भारत में ऐसा कानून आए मैं आपसे पूछना चाहता हूं। क्या कानून की जरुरत है।

कांग्रेस वाले कुछ भी बयान दे रहे हैं।’ राजनाथ ने लोगों से कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज हो रहा है.।अपने संबोधन के दौरान बिहार में किसी भी हाल में ‘लालटेन युग’ नहीं आने देने की बात कही। उन्होंने धर्म के आधार पर आरक्षण देने की व्यवस्था संविधान के विरुद्ध है कांग्रेस और राजद के लोग जनता के सामने आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला