आरजेडी मतलब रिश्वतखोर, जंगलराज, दलदल : नड्डा

अभिजीत पाण्डेय

अररिया। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोलते हुए लालू परिवार पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने एनडीए सरकार के कामों को भी गिनाया।गुरुवार को बिहार के अररिया में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंडिया गठबंधन को राम विरोधी बताया।

नड्डा ने लालू परिवार को भी घेरा और आरजेडी का मतलब भी समझायाअररिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि ये लोग राम विरोधी हैं और राम को काल्पनिक बताने वाले लोग हैं। इन लोगों को राम मंदिर बनने से परेशानी थी। इसके बाद भी प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाया है। उन्होंने कहा कि आज हर एक राष्ट्रविरोधी उनका दोस्त है।

जेपी नड्‌ड़ा ने आरजेडी का मतलब बताते हुए कहा कि ये लोग रिश्वतखोर, जंगलराज, दलदल हैं। उन्होंने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में जितने घोटाले हुए वो लालू यादव ने किए हैं। साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का कुनबा करार दिया और कहा कि इनमें से तो आधे बेल पर और बाकी आधे जेल में हैं। जेपी नड्डा ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव समेत देश के कई विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा और घोटालों से जोड़ते हुए उनपर हमले किये।

नड्डा ने कहा कि बिहार में ही मेरा बचपन गुजरा है और मैंने वो दौर भी देखा है, जब बिहार के लोग सत्तू खाकर गुजारा करते थे। लेकिन आज देश की 80 करोड़ जनता को और बिहार की 8 करोड़ 70 लाख जनता को मुफ्त राशन मिल रहा है। जिस कारण से देश के करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

नड्डा ने कहा मोदी जी के नेतृत्व में भारत, दुनिया का तीसरे नंबर का ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया है। भारत की दवाई आज दुनिया में दूसरे नंबर पर एक्सपोर्ट हो रही है। हम दुनिया की डिस्पेंसरी बन गए हैं। दुनिया हमसे दवाई खरीद रही है, सबसे सस्ती और असरदार दवाई आज भारत में बन रही है। आप जो मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं, उस मोबाइल पर आज मेड इन इण्डिया लिखा होता है आज भारत में इस्तेमाल होने वाले 97% मोबाइल भारत बना रहा है। ये बदलता हुआ भारत है।

नड्डा ने कहा मोदी जी के 10 साल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के रहे. एक तरफ सेवा है, सुशासन है, गरीब कल्याण है, तो दूसरी तरफ राजद-कांग्रेस के शासन की लूट, कुशासन और उनके परिवार का कल्याण था. दोनों में तय आपको करना है।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश