‘बेटे से पीछे हटने के लिए…’, CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप

NEET Protest: संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई के बाद सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के माता-पिता पहली बार खुलकर सामने आए हैं।  उन्होंने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता जरूर है, लेकिन वे उसे आंदोलन से पीछे हटने के लिए नहीं कहेंगे, वहीं, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हिंसक होने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप दोहराया है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद आंदोलन, पुलिस कार्रवाई और सरकार की भूमिका को लेकर बहस तेज हो गई है।

 

 

माता-पिता बोले- बेटे की चिंता है, लेकिन आंदोलन वापस लेने को नहीं कहेंगे

 

संसद मार्च के दौरान हुई घटनाओं के बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के पिता भगवान दीपके ने जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के तरीके को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। छत्रपति संभाजीनगर जिले से फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई के बाद उन्हें अपने बेटे की चिंता जरूर है, लेकिन वे उसे आंदोलन वापस लेने के लिए नहीं कहेंगे. उनका कहना था कि यह आंदोलन अभिजीत ने खुद शुरू किया है और इस चरण में उसे पीछे हटने की सलाह नहीं दी जा सकती।
 

मां ने पूछा- छात्रों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार क्यों?

 

 

अभिजीत दीपके की मां अनीता ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि 18 से 20 साल के छात्रों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है. उनका कहना था कि ये छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और पिछले एक महीने से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे. उनकी मांगों को सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया गया. सरकार को उनकी बातें सुनकर कोई निर्णय लेना चाहिए था. अनीता ने कहा कि उन्होंने मोबाइल फोन पर कार्रवाई के वीडियो देखे, जिन्हें देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए. उनके अनुसार छात्रों के साथ जो हुआ, वह बेहद दुखद था।

 

 

संसद मार्च के दौरान हुई थी पुलिस कार्रवाई

 

सोमवार सुबह संसद की ओर बढ़ रही भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। यह भीड़ जंतर-मंतर पर 23 दिनों से चल रही भूख हड़ताल के बाद संसद तक मार्च करने की कोशिश कर रही थी। प्रदर्शनकारी पेपर लीक और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

 

पिता का आरोप- सरकार अहंकारी हो गई है

 

भगवान दीपके ने कहा कि प्रदर्शन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई सरकार के अहंकार को दिखाती है. उन्होंने कहा कि छात्रों के इस आंदोलन के दौरान पहले कभी लाठीचार्ज नहीं हुआ. उनके मुताबिक सभी प्रदर्शनकारी पढ़े-लिखे छात्र हैं, जिन्होंने हिंसा या दंगे का रास्ता नहीं अपनाया. उनका दावा है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को लगने लगा है कि उसे कोई हरा नहीं सकता. उनका कहना था कि जब कोई सरकार लंबे समय तक सत्ता में रहती है तो ऐसी मानसिकता बन जाती है।

 

 

हिंसा भड़काने का भी लगाया आरोप

 

महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MIDC) के सेवानिवृत्त इंजीनियर भगवान दीपके ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस लाठीचार्ज करेगी. उन्होंने अधिकारियों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्र पढ़े-लिखे और जिम्मेदार हैं तथा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने जैसा कोई काम नहीं करते. उनके मुताबिक वहां जो कुछ हुआ, वह सरकार प्रायोजित दंगे जैसा प्रतीत होता है।

  • Related Posts

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    सेवा में, माननीय राष्ट्रपति, भारत राष्ट्रपति भवन, नई…

    Continue reading
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026
    • TN15TN15
    • November 17, 2026

    नारायणी देवी भग्गनका ओजस्विनी सम्मान भी प्रदान किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

    • By TN15
    • November 24, 2026
    आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!