फजीहत से बचने को मरे हुए कैदी को बीमार बता हथकड़ी लगाकर अस्पताल लेकर पहुंच गई जेल पुलिस! 

हाजीपुरः ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही कैदी मर चुका था,  उसका कोई इलाज नहीं किया गया 

द न्यूज 15 
पटना। बिहार में जो न हो जाए वो कम है। पुलिस की कारस्तानी को लेकर तो सरकार अक्सर शर्मसार होती रहती है। फिलहाल अपनी गर्दन बचाने के लिए बिहार पुलिस ने एक मरे हुए कैदी को हथकड़ी में जकड़कर अस्पताल पहुंचा दिया। जेल में हुई कैदी की मौत के मामले पर पर्दा डालने के लिए जेल अधिकारियों ने शव को हथकड़ियों में जकड़कर अस्पताल भेज दिया, वहां मुर्दे को बीमार बता अस्पताल में नाटक करते रहे।
लालगंज के राजकिशोर नाम का बुजुर्ग 4 दिन पहले जेल पहुंचा था। कैदी बीमार था और जेल में ही उसकी मौत हो गई। हाजीपुर जेल के जवान बीते दिन दोपहर तकरीबन 3 बजे उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। जेल प्रशासन ने जिले के आला अफसरों को भी खबर कर दी कि कैदी बीमार है और उसे इलाज के लिए वो जिले के सरकारी अस्पताल ले जा रहे हैं।
परिजनों को भी कैदी की मौत की खबर चिट्ठी लिखकर दी गई। जेल प्रशासन ने परिजनों से कहा कि बीमार कैदी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्हें राजकिशोर का शव मिला। जेल के अफसरों ने उनसे भी कहा कि बुजुर्ग बीमार था और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है, लेकिन अस्पताल ने सारी कलई खोल दी।
ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही कैदी मर चुका था। उन्होंने उसका कोई इलाज नहीं किया। उनका कहना था कि राजकिशोर को लाने वाले जवान कह रहे थे कि वो ज्यादा बीमार है। उसका तत्काल इलाज शुरू कर दें। लेकिन जब उसकी जांच की गई तो वो ब्रॉट डेड था। डॉक्टरों का कहना है कि जेल प्रशासन लीपापोती कर रहा था। कैदी की जेल में ही मौत हो गई थी लेकिन उसे हथकड़ी लगाकर इस तरह से अस्पताल में लाया गया मानो कहीं वो भाग न जाए।
उधर, हाजीपुर प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जेल प्रशासन से जवाब तलब किया गया है कि उन्होंने मृत कैदी को हथकड़ी क्यों लगाई। एक अधिकारी ने बताया कि जो भी सच है उसका पता लगाकर दोषियों को सजा दी जाएगी। मानवाधिकार संगठनों ने भी घटना का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन से सवाल जवाब शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच कराकर जेल के अफसरों को दंड दिया जाए।

Related Posts

कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो…

Continue reading
मीनाक्षी नटराजन मामले में कांग्रेस का बड़ा फैसला, बना ली रणनीति, अब सिर्फ EC के फैसले का इंतजार
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

V-Dem इंस्टीट्यूट की 2026 की रिपोर्ट में भारत दुनिया के निचले 20% देशों में शामिल; एकेडमिक आज़ादी खत्म

  • By TN15
  • June 10, 2026
V-Dem इंस्टीट्यूट की 2026 की रिपोर्ट में भारत दुनिया के निचले 20% देशों में शामिल; एकेडमिक आज़ादी खत्म

जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 

  • By TN15
  • June 10, 2026
जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 

कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 

  • By TN15
  • June 10, 2026
कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 

मीनाक्षी नटराजन मामले में कांग्रेस का बड़ा फैसला, बना ली रणनीति, अब सिर्फ EC के फैसले का इंतजार

  • By TN15
  • June 10, 2026
मीनाक्षी नटराजन मामले में कांग्रेस का बड़ा फैसला, बना ली रणनीति, अब सिर्फ EC के फैसले का इंतजार

Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

  • By TN15
  • June 9, 2026
Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

  • By TN15
  • June 9, 2026
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?