मुख्यमंत्री का 24 को मोतिहारी में आगमन को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम

 रूट चार्ट भी किया जारी आने जाने वाले को किया आगाह

मोतिहारी। मुख्यमंत्री मंत्री कल यानी 23 दिसंबर को बगहा में होंगे। यहां के बाद 24 दिसंबर को मोतिहारी जिले में आयेंगे। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा घेरा काफी मजबूत किया गया है। सुरक्षा की चाक-चौबंद इंतजाम को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस और चौकन्ना है। सुरक्षा घेरा में जहां 5000 पुलिस बल की डिप्यूटी लगाई जा रही है। वहीं 600 अधिकारी, 600 मजिस्ट्रेट के साथ 20 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त मुख्यालय से 8 कंपनी सशस्त्र बल,4 दंगा निरोधी दस्ता, एसटीएफ की दो टुकड़ी चीता बल के अलावे 30 क्वीक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है जो हरपल तैयार खड़ी होगी। तीन लेयर में सुरक्षा घेरा रहेगा और चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती होगी। व्यवस्था ऐसी की परिंदा भी पर न मार पाए। इसके अतिरिक्त सादे लिबास में भी पुलिस और स्पेशल ब्रांच के लोग मुस्तैद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास धरना प्रदर्शन व विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनपर निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। जमीन से लेकर आकाश तक मजबूत पहरा बिठाया गया है। पुलिस प्रशासन आवागमन के लिए रूट चार्ट भी बना रखा है। लोगों को आगाह किया गया है कि निर्धारित तिथि को प्रस्तावित रूट से ही आवागमन करेंगे।
बताया कि सीएम कार्यक्रम को लेकर तीन लेयर का सुरक्षा घेरा के साथ चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी। जमीन से आकाश तक पहरा होगा। सभी मार्गों में रूफटॉप डेपुटेशन होगी।
सादे लिबास में पुलिस और स्पेशल ब्रांच की टीम तैनात किया गया है।
सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर, सोशल मीडिया सेल निगरानी रखेगी।
नारेबाजी या कार्यक्रम स्थल के आस पास धरना प्रदर्शन, विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर निरोधात्मक कारवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading
    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!