यह घटना कानपुर देहात के बिल्हौर क्षेत्र की है, जहां एक लड़की अपने प्रेमी के साथ जंगल में थी। बताया जाता है कि लड़की का प्रेमी उम्र में काफी बड़ा था, और उनके रिश्ते पर कुछ स्थानीय युवकों को आपत्ति थी। तीन युवक—कुलदीप, अरुण और शिवमने जोड़े को घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान लड़की ने विरोध करते हुए कहा, “मैं किसके साथ घूमूं, आपसे क्या मतलब,” लेकिन युवकों ने उसकी बात न सुनी और दोनों की पिटाई की। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।








