रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले शूटर सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से दबोचे

मुंबई के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई पुलिस ने हरियाणा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाकर शूटर और उसके 3 साथियों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा पुलिस की एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 4 आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक यादव (निवासी बहाबीजौली, जिला आगरा), दीपक (निवासी सेक्टर-45 सादरपुर, नोएडा), सनी (निवासी बहाबीजौली, आगरा) और सोनू (निवासी बहाबीजौली, आगरा) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, इनमें से एक आरोपी फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर है, जबकि बाकी उसके मददगार बताए जा रहे हैं।

अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, पहले 5 पर लगा मकोका
इस मामले में इससे पहले पुलिस ने 5 आरोपियों को पुणे और आसपास के इलाकों से गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों के नाम आदित्य गायकी, सिद्धार्थ येनपुरे, समर्थ पोमाजी, स्वप्निल साकट और आसाराम फसले उर्फ बाबू (हथियार सप्लायर) हैं।

पुलिस ने इन पांचों आरोपियों पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) के तहत कड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध से जुड़े पहलुओं को देखते हुए यह धाराएं लगाई गईं।

मास्टरमाइंड अब भी फरार
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड शुभम लोणकर बताया जा रहा है, जो अभी फरार है। जांच में सामने आया है कि उसका संबंध कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पुलिस इस एंगल की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

घटना के बाद शूटर हो गया था फरार
बताया गया कि 1 फरवरी की तड़के रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद मुंबई पुलिस को विले पार्ले पश्चिम स्थित एक होटल के पास से एक लावारिस स्कूटर मिला था, जो शेट्टी टॉवर से करीब दो किलोमीटर दूर खड़ा था. शुरुआती जांच में सामने आया कि स्कूटर से भौतिक सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी।

सेकेंड हैंड स्कूटर से खुला राज
फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट, डीएनए सैंपल और अन्य अहम सबूत जुटाए थे. जांच के दौरान पता चला कि सेकेंड हैंड होंडा डियो स्कूटर पुणे के कर्वे नगर निवासी अमन मरोटे से खरीदा गया था।

यह स्कूटर 19 वर्षीय आदित्य गायकी ने खरीदा था, जो पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल है. जानकारी के मुताबिक, जनवरी के मध्य में करीब 30 हजार रुपये में यह खरीदारी की गई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि यह खरीद समर्थ पोमाजी के निर्देश पर की गई थी और इसके लिए पैसे शुभम लोणकर के कहने पर स्वप्निल साकट ने उपलब्ध कराए थे. फिलहाल पुलिस इस मामले की हर कड़ी को जोड़ने में लगी है। रोहित शेट्टी के घर और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार मास्टरमाइंड को भी पकड़ लिया जाएगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

  • Related Posts

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ के चर्चित नीला ड्रम केस मामले में…

    Continue reading
    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    पिंक सिटी जयपुर में कानोता पुलिया के पास…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’